Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar Crime: 12 घंटे के अंदर तीन हत्याओं से दहला बिहार का ये शहर, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime: 12 घंटे के अंदर तीन हत्याओं से दहला बिहार का ये शहर, जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में फिर एक बार अपराधी बेखौफ हो गए हैं 12 घंटे के अंदर तीन हत्याओं से समस्तीपुर सहम गया ताजा मामला जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के चंदन चौक के पास की है जहां अहले सुबह अपराधियों ने क्लीनिक से बुलाकर अस्पताल संचालक को गोली मार दी। जख्मी हालत में आनन-फानन में उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई अस्पताल संचालक की पहचान सैदपुर गांव के रहनेवाले राजकुमार ठाकुर के पुत्र नवीन कुमार ठाकुर के रूप में हुई है।

घटना के बारे में बताया जाता है कि पटोरी चंदन चौक के पास निजी क्लीनिक चलाने वाले नवीन कुमार अपने क्लीनिक पर थे इसी दौरान सुबह 3 बजे उन्हें फोन कर बाहर कुछ लोगों ने बुलाया जब वह बाहर निकले तो उसे गोली मार दिया वही गोलीबारी की घटना की आवाज सुनकर अस्पताल कर्मी बाहर निकले और आनन-फानन में उसे अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं मृतक के भाई का बताना है कि अस्पताल पार्टनरशिप में चल रहा था उसी में कुछ विवाद था। वहीं इस मामले में पुलिस का बताना है कि उन्हें सुबह में सूचना मिली है की अस्पताल संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है तो वह सूचना पर पहुंची है शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है पुलिस हत्या के मामले की जांच कर रही हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: फरीदाबाद में प्रेम के नाम पर युवक की बेरहमी से हत्या, परिवार की छोटी बहन भी आरोपी!

Faridabad Crime: हरियाणा के फरीदाबाद के रोशन नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे दिल्ली निवासी एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई।मृतक की पहचान 25वर्षीय मानस राय के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भजे दिया।

UP एसटीएस को मिली बड़ी सफलता, चार आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए कर रहे थे काम

Four Terrirsot Arrested:उत्तर प्रदेश एसटीएस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। देश विरोधी गतिविधि में शामिल चार आतंकियों को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। इनमें जो

दोस्ती बनी दुश्मनी! बहन से छेड़छाड़ पर दोस्त को दी दर्दनाक मौत, खेत में दफनाया शव; 9 महीने बाद ऐसे उठा पर्दा

Farrukhabad Murder Case: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में दोस्ती के रिश्ते को खून से रंग देने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बहन से छेड़छाड़ करने के गुस्से में एक युवक ने अपने ही दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को खेत में गाड़ दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना करीब 9महीने पहले 20जुलाई की है। हालांकि, शव का कंकाल अब बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast