Search KhabarFast

Press ESC to close

पटना महावीर मंदिर के सचिव आचार्य किशोर कुणाल का निधन, तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती

पटना महावीर मंदिर के सचिव आचार्य किशोर कुणाल का निधन, तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती

Acharya Kishore Kunal Passed Away: धार्मिक न्यास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और विश्व प्रसिद्ध पटना महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल का रविवार की सुबह 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रविवार सुबह हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें फौरन महावीर वात्सल्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बता दें, आचार्य किशोर कुणाल ने आईपीएस से त्याग-पत्र देकर समाज-सेवा के कार्यों को शुरू किया। वह मुजफ्फरपुर के बरूराज के रहने वाले थे। उनकी पहचान एक कड़क आईपीएस अधिकारी के रूप में होती थी। उनके निधन से शोक की लहर दौड़ पड़ी है। मिली जानकारी के अनुसार, निधन के बाद उनके शव को घर लाया गया। जहां लोग श्रद्धांजलि देने के लिए आ रहें हैं।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हुए भावुक

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आचार्य किशोर कुणाल जी का जीवन समाज सेवा, धार्मिक और सांस्कृतिक उत्थान के लिए समर्पित था। उन्होंने महावीर मंदिर को एक राष्ट्रीय पहचान दिलाई और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य किए। उनके योगदान को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। उनके योगदान को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।

किशोर कुणाल ने किए उल्लेखनीय काम

आचार्य किशोर कुणाल का जन्म 10 अगस्त 1950 को मुजफ्फरपुर के बरुराज गांव में एक भूमिहार परिवार में हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा मुजफ्फरपुर में रहकर पूरी की। इसके बाद वह पटना विश्वविद्यालय में इतिहास और संस्कृत की पढ़ाई की। 1970 में स्नातक की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास की और उनका चयन हो गया।

इसके बाद वह  साल 1972 में गुजरात कॉडर में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी बन गए। वह 1978 तक अहमदाबाद के पुलिस उपायुक्त बन गए। साल 1983 में वह पटना के एसएसपी बने। इसके बाद 2001 में उन्होंने वीआरएस ले लिया। सेवानिवृति के बाद वह बिहार राज्य धार्मिक न्याय बोर्ड के अध्यक्ष बने। इसी बीच उन्होंने स्कूल, अस्पताल की स्थापना की। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय काम किए।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर पर हमला, बीच सड़क पर रोका काफिले; गनमैन से भी की मारपीट

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast