Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: बिहार के बॉबी कुमार का बढ़ा मान, सीएम सम्राट चौधरी ने Asian Games पदक विजेता को किया सम्मानित

Bihar News: बिहार के बॉबी कुमार का बढ़ा मान, सीएम सम्राट चौधरी ने Asian Games पदक विजेता को किया सम्मानित

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले बिहार के खिलाड़ी बॉबी कुमार को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बॉबी कुमार ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर बिहार के साथ-साथ पूरे देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना बड़ी उपलब्धि है और यह बिहार के युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। मुख्यमंत्री ने बॉबी कुमार को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि बॉबी कुमार आने वाले समय में भी देश और बिहार का नाम रोशन करते रहेंगे।

एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर बॉबी कुमार ने बिहार के खेल जगत में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस अवसर पर उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह और बॉबी कुमार के परिजन भी उपस्थित रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: पटना में CM सम्राट चौधरी ने ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का किया शुभारंभ, ‘सेवा ज्योति यात्रा’ को दिखाई हरी झंडी

Patna News: बिहार के पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मशाल जलाकर ‘सेवा ज्योति यात्रा’ को रवाना किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह दिन महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की दिशा में काम हो रहा है।

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में अमित शाह का बड़ा संदेश, ‘विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा’ को दिखाई हरी झंडी

Haryana News: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को साइबर नगरी गुरुग्राम में ‘विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ किया। गृह मंत्रीअमित शाह ने यात्रा की मशाल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सौंपते हुए प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।

Uttarakhand News: संस्कृत ग्रामों में सालभर होंगी संस्कृत आधारित गतिविधियां, CM धामी ने दिए प्रभावी पहल के निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में संस्कृत शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को राज्य में संस्कृत के संरक्षण, संवर्धन और व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदर्श संस्कृत गांवों में संस्कृत से जुड़ी गतिविधियां केवल विशेष अवसरों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि पूरे साल नियमित रूप से संस्कृत संभाषण और अन्य गतिविधियां आयोजित की जानी चाहिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast