Search KhabarFast

Press ESC to close

‘किडनैपिंग, एक्सटॉर्शन, फिरौती जैसे गैरकानूनी काम चलते थे, लेकिन...’ नालंदा में अमित शाह ने महागठबंधन पर किया तीखा हमला

‘किडनैपिंग, एक्सटॉर्शन, फिरौती जैसे गैरकानूनी काम चलते थे, लेकिन...’ नालंदा में अमित शाह ने महागठबंधन पर किया तीखा हमला

Bihar Assembly Elections 2025बिहार के नालंदा में केन्द्रीय गृहऔर सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए आरजेडी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 6 नवंबर को आपको मतदान करना है, और तीर के निशान पर वोट डालना है। ये चुनाव, किसी को विधायक और मंत्री बनाने का चुनाव नहीं है। भेष बदलकर जो जंगलराज आने वाला है, ये चुनाव उस जंगलराज को रोकने का चुनाव है।  

अमित शाह ने कहा कि नालंदा ने जंगलराज भी देखा है। लालू-राबड़ी के शासन में 38 नरसंहार हुए थे, जबकि नीतीश जी के शासन में एक भी नहीं हुआ। किडनैपिंग, एक्सटॉर्शन, फिरौती जैसे गैरकानूनी काम चलते थे, लेकिन नीतीश बाबू ने इन सब पर रोक लगाई और लालू जी के आतंक का अंत किया। उन्होंने कहा कि विगत 11 वर्षों से, बिहार में डबल इंजन सरकार चल रही है। नालंदा के लिए हजारों करोड़ रुपये का काम पीएम श्री नरेन्द्र मोदी जी और नीतीश कुमार जी ने किया है।

हम वापस नहीं लेने देंगे- अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी और नीतीश कुमार ने जीविका दीदी को 10-10 हजार रुपया दिया और अब लालू जी कह रहे हैं कि हम वापस ले लेंगे। लालू जी, हम वापस नहीं लेने देंगे और 1.41 करोड़ जीविका दीदी को दो-दो लाख रुपये का लोन भी देंगे।

Leave Your Comments

संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast