BIHAR: गोलियों की गूंज से दहला बिहार, घर में घुसकर 6 लोगों पर बरसाई गोली, 1 आरोपी गिरफ्तार

BIHAR: गोलियों की गूंज से दहला बिहार, घर में घुसकर 6 लोगों पर बरसाई गोली, 1 आरोपी गिरफ्तार

बेतिया: बिहार में बेगूसराय गोलीकांड तो आपको याद ही होगा जिसमें कम से कम 10 लोगों को गोली मारी गई थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। इस बीच बिहार एक बार फिर से गोलियों की गूंज से दहल उठा है। जिसमें 6 लोगों को गोली मारी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

6 लोगों पर बरसाई गोली

घटना बेतिया के योगापट्टी थाना इलाके के डुमरी गांव की है। जहां हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंगकर दी जिसमें 6 लोगों को गोली लगी। वहीं बदमाश मौके से फरार हो गए। लेकिन भागते हुए एक बदमाश को गांव वालों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल इलाजके लिए भर्ती करवा दिया है। वहीं पुलिस के मुताबिक घायल लोगों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच की और पकड़ हुए बदमाश को कब्जे में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

बेगूसराय गोलीकाड़ मामला

दरअसल ये बात है बीते महीने की। जहां बेगूसराय में मंगलवार (13सितंबर)की शाम को करीब साढ़े पांच बजे दो बदमाशों ने नेशनल हाइवे 28 पर चार थाना क्षेत्रों में जमकर खूनी तांडव मचाया था। बदमाशों ने 10 लोगों को गोली मारी थी, जिसमें से 31 साल के चंदन कुमार की मौत हो गई थी। दो बंदूकधारी करीब 30 किलोमीटर के क्षेत्र में गोलियां बरसाते रहे थे। हालांकि पुलिस ने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a comment