
Shreyasi SinghIn Olympics: पेरिस ओलंपिक का शानदार आगाज 26 जुलाई से हो रहा है। हालांकि, भारत अपना अभियान 27 जुलाई से शुरु करेगा। भारत की नजर जरुर गोल्डन बॉय निरज चोपड़ा पर रहेगी। लेकिन इस साल पेरिस ओलंपिक में एक विधायक भी बतौर खिलाड़ी निशाना लगाएगी। बिहार के जमुई से भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ट्रैप शूटिंग में हिस्सा लेंगी। इस खबर को लेकर बिहार में जश्न का माहौल है। वहीं शायद ये पहली बार होगा कि कोई विधायक ओलंपिक का हिस्सा बनेगा। बता दें, पेरिस ओलंपिक का आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्त कर होना है। इस बार के ओलंपिक में भारत 16 खेलों पर अपनी दावेदारी पेश करेगा।
कौन हैं श्रेयसी सिंह
बिहार के जमुई की रहने वाली श्रेयसी सिंह शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। साथ ही वो एक अंतरर्राष्ट्रीय शूटर के अलावा विधायक भी हैं। उनके पिता दिग्विजय सिंह बिहार के बड़े नेताओं में शूमार थे। दिग्विजय सिंह सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। उनकी मां पुतुल सिंह भी सांसद रह चुकी हैं। श्रेयसी सिंह को राजनीति विरासत में मिली है लेकिन ओलंपिक का रास्ता उन्होंने खुद हासिल किया है। श्रेयसी ने अपनी पढ़ाई दिल्ली से ही की है। उन्होंने पहली बार 2014 में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। इसके अलावा श्रेयसी सिंह ने उसी साल आयोजित एशियाई खेलों में कास्य पदक पर निशाना लगाया था। साल 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाया था। अब उन्हें ओलंपिक खेलने का मौका मिला है। ऐसे में बिहार की बेटी पर सबको उम्मीद है कि वो देश का नाम एकबार फिर रौशन करेंगी।
कैसा रहा राजनीतिक करियर
श्रेयसी सिंह का राजनीतिक करियर ज्यादा लंबा नहीं है। चुंकि राजनीति विरासत में मिली तो उसका फायदा भी चुनाव में उन्हें देखने को मिला। साल 2020 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर जमुई की वीवीआईपी सीट से चुनाव लड़ा। उन्होंने राजद उम्मीदवार को 41 हजार 49 वोटों से शिकस्त दी थी। हालांकि, इस जीत के पीछे जहां एक ओर उनके पिता का नाम था तो वहीं उनकी अपनी छवि भी काम आई। उनके उपलब्धियों के कारण भी लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी।
Leave a comment