बिहार में एक बार फिर हुई जंगलराज की वापसी, दो दोस्त समेत एक कांस्टेबल की हुई हत्या

बिहार में एक बार फिर हुई जंगलराज की वापसी, दो दोस्त समेत एक कांस्टेबल की हुई हत्या

बिहार: बिहार में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद होते दिख रहे है। ताजा मामला सीवान का है जहां एक तरफ बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर एक कॉन्स्टेबल की हत्या कर दी है। वहीं दूसरी ओर पटना में दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इन हत्याओं के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। एक बार फिर लोगों का कानून व्यवस्था पर से विश्वासउठते हुए दिख रहा है।

बता दे कि, सीवान के सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव के नजदीक बुधवार की सुबह बदमाशों ने गश्ती टीम पर फायरिंग कर एक कॉन्स्टेबल की हत्या कर दी। वहीं गोली की आवाज सुनकर खिड़की से देख रहे एक व्यक्ति को गोली लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कॉन्स्टेबल की बात करें तो उसका नाम वाल्मीकि यादव था जो पुलिस स्टेशन में सिपाही के पद पर तैनात था। वह पटना जिले के मसौढ़ी का रहने वाला था।

कैसे घटी घटना

दरअसल, पुलिस की टीम जैसे ही ग्यासपुर गांव के नजदीक पहुंची तो तीन अगयात व्यक्ति पर पुलिस की नजर पड़ी। इसके बाद पुलिस ने जब उन लोगों से रीककर पूछताछ की दो अपराधी वहां से भागने लगे। वहीं शक के आधार पर पुलिस उन अगयात लोगों का पूछा करने लगी। इसी दौरान कॉन्स्टेबल वाल्मीकि यादव को गोली लग गई। गोली लगने के बाद कॉन्स्टेबल को अस्पताल ले जाया गया लेकन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पटना में कैसे घटी घटना

बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार की शाम को दो दोस्तों की गोली मरकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को बायपास थाना इलाके के शीतला माता मंदिर के पास मौजूद गोदाम के करीब अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे लेकिन रास्तें में घात लगाए अपराधी ने पहले तो एक दोस्त जिसका नाम चंदन था उसे रोका और फिर दोनों दोस्त की अपराधियों से बहस होने लगी। यह बहस इस कदर बढ़ी की अपराधीयों ने दोनों की हत्या कर दी। वहीं अब दोनों शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a comment