
नई दिल्ली: बिहार में एक ही परिवार के लोगों ने अत्माहत्या कर ली है। बता दें कि समस्तीपुरजिले में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव फांसी के फंदे पर झुलते मिले है। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया है।
मामला विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर दक्षिण गांव का है। बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के चलते परिवार ने आत्महत्या की है। मृतकों की पहचान 42वर्षीय मनोज झा, 38वर्षीय सुंदर मणि, 65वर्षीय सीता देवी, 10वर्षीय सत्यम और 7वर्षीय शिवम के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मनोज इस घर में पत्नी सुंदर मणि, मां सीता देवी और बच्चों सत्यम और शिवम के साथ रहता था। मनोज की दो बेटियां भी हैं, जिनमें से एक बेटी निभा अपने पति के साथ मायके आई थी। निभा ने बताया कि वह और उसका पति दूसरे कमरे में सोए थे। सुबह उठे तो देखा कि बगल का कमरा खुला हुआ था और घर के पांच लोगों के शव फंदे से लटके हुए थे। शव को देख वह चिल्लाने लगा, जिसे सुनकर आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
इस घटना के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया। वहीं दल सिंहसरा के एसपी हृदयकांत ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। तभी मौत की असली वजह का पता चलेगा। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक मनोज ने बेटी की शादी के लिए भी कर्ज लिया था। परिवार पर कर्ज का दबाव था, जिससे वे काफी परेशान थे। पड़ोसियों ने यह भी बताया कि परिवार आर्थिक तंगी से परेशान था।
Leave a comment