Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar Assembly Elections 2025: ‘महागठबंधन की दो पहचान है- भ्रष्टाचार और परिवारवाद’ खगड़िया में RJD और कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित शाह

Bihar Assembly Elections 2025: ‘महागठबंधन की दो पहचान है- भ्रष्टाचार और परिवारवाद’ खगड़िया में RJD और कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित शाह

Bihar Assembly Elections 2025बिहार के खगड़िया में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, "आप सभी जानते हैं कि आज से छठ का महापर्व शुरू हो गया है। मैं बिहार के सभी लोगों को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मैं छठी मैया से प्रार्थना करता हूं कि हमारा बिहार जंगलराज से मुक्त रहे, कानून व्यवस्था सुदृढ़ रहे, हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित रहें और बिहार भविष्य में एक विकसित राज्य बने। यही मैं छठी मैया से प्रार्थना करना चाहता हूं।

अमित शाह ने कहा कि ये चुनावी लड़ाई किसी को विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं है, ये चुनाव निर्णय करने वाला है कि फिर से जंगलराज लाना है या विकास का राज लाना है। लालू-राबड़ी की सरकार में सिर्फ जंगलराज आएगा और एनडीए की सरकार में विकसित बिहार पूरे भारत में अपना डंका बजाएगा। उन्होंने कहा कि लालू के शासन में हत्या, डकैती, फिरौती, अपहरण, नरसंहार रोज की बात थी। इनके शासन में बिहार से इंडस्ट्री चली गई और बिहार को पिछड़ा बिहार बनाने का काम किया। वहीं नीतीश बाबू के नेतृत्व में एनडीए ने जंगलराज से मुक्ति दिलाई, परिवारवाद को समाप्त किया और सबसे बड़ी बात ये है कि हमने बिहार को नक्सलवाद से मुक्त करने का काम किया।

लालू अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं- अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दूसरी ओर, जो महागठबंधन है, इसकी दो पहचान है- भ्रष्टाचार और परिवारवाद।नीतीश बाबू बिहार के बेटे-बेटियों को आगे बढ़ाना चाहते हैं और लालू अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनियां गांधी अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं।इसलिए बिहार के बेटे-बेटियों की चिंता नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार ही कर सकते हैं।आज तक मोदी जी और नीतीश जी पर चार आने का भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है।जबिक लालू जी ने चारा घोटाला, बाढ़ राहत घोटाला, बीपीएससी घोटाला से लेकर अनगिनत घोटाले किए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मुर्शिदाबाद में कांग्रेस के दिग्गज अधीर रंजन चौधरी पर हमला, TMC-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत

West Bengal Election:पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव करीब आते देख चुनाव प्रचार तेज हो गया है। राजनीतिक दल अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इस दौरान बंगाल से हिंसा की खबर भी सामने आ रही है।

HARYANA NEWS: ‘फसल बेचने के लिए सरकार ने लगाई तमाम पाबंदियां’ कुमारी सैलजा ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

Haryana News: हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने अनाज मंडी का दौरा कर हरियाणा सरकार पर जमकर निशाना साधा। दौरे के दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर चिंता जताई और सरकार की नीतियों को पूरी तरह विफल बताया। कुमारी सैलजा आज सिरसा के दौरे पर थी और मीडिया से बातचीत करते हुए कुमारी सैलजा ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किया।

अपने घर में अलग-थलग पड़े राहुल! थरूर से लेकर कमलनाथ तक मिला रहे मोदी सरकार की 'हां में हां'?

Rift In Congress: पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर राहुल गांधी मोदी सरकार के रुख को लेकर आक्रामक है और सरकार की विदेश नीति की आलोचना कर रहे हैं। अब इसी बात को लेकर कांग्रेस के भीतर मतभेद हो गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast