jethuli violence: बिहार के पटना में दो गुटों के बीच खूनी जंग देखने को मिली। बता दें कि पटना सिटी के जेठुली गांव में गाड़ी पार्किंग विवाद के बाद जबरदस्त खूनी खेल देखने को मिला। इस खूनी खेल में 50 राउंड गोलियां चली। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोगों गंभीर रूप से घायल है।
दरअसल पुरानी अदावत में गाड़ी पार्किंग को लेकर विवाद छिड़ गया। जिसमें 50 से ज्यादा राउंड फायरिंग की गई। इस फायरिंग में 5 लोगों को गोली लगी जिसमें से 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल है। मृतकों की पहचान 25साल के गौतम और 18साल के रोशन के रूप मे हुई है। वहीं घायलों में चनारिक, उसके भाई मुनारिक और मृतक रोशन के पिता नागेंद्र शामिल है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल रविवार की दोपहर दो गुटों के बीच अचानक बातचीत मारपीट में तबदील हो गई है और फिर मारपीट खूनी खेल में कब बदल गई पता ही नहीं चला। देखते ही देखते गोलियों की बौछार होने लगी। कम से कम 50 राउंड फाय़रिंग की गई। दो गुटों में एक तरफ जेठुली पंचायत की मुखिया के पति बच्चा राय और उनके समर्थक थे तो दूसरी तरफ जेठुली के ही चनारिक राय और उनके समर्थक शामिल थे। ये खूनी खेल पूरानी रंजिश बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
इतना ही नहीं दोनों के बीच जमीन विवाद भी है। बताया जा रहा है कि बच्चा राय और चनारिक राय के बीच 6कट्ठा जमीन को लेकर विवाद है. यह जमीन सड़क के किनारे है जिसकी कीमत तकरीबन तीन करोड़ रुपये है। इस जमीन पर दोनों पक्षों का दावा है। इस विवादित जमीन पर फिलहाल बच्चा राय का कब्जा है।
पार्किंग से शुरू हुआ खूनी खेल
बताया जा रहा है कि बच्चा राय ने जिम के पास गिट्टी गिराई थी जिसके तुरंत बाद चनारिक राय वहां पहुंचा और गाड़ी पार्क करने लगा। पार्किंग को लेकर ही विवाद की शुरुआत हुई जिसके बाद खूनी खेल होने लगा। जिसके बाद दोनों ने हथियारों के साथ अपने समर्थक भुलाए और एक के बाद एक फायरिंग शुरू हो गई।
शुरुआत में स्थानीय पुलिस हालात पर काबू नहीं कर सके,जिसकेबाद कई थानों की पुलिस लगानी पड़ी। वहीं दो लोगों की मौत और तीन के घायल होने के बाद चनारिक के लोग उग्र हो गए और आक्रोशित लोगों ने बच्चा राय के मैरेज हाल और बच्चा के भाई के घर पर आग लगा दी। साथ ही पुलिस पर भी पथराव किया गया। जेठुली हिंसा के मामले में पुलिस ने मुखिया पति बच्चा राय के साथ 8लोगों को गिरफ्तार किया है।