AJAB-GAJAB: भारत के इस शहर में बनती हैं दुनिया की सबसे बड़ी रोटी, Guinness World Record में दर्ज नाम

AJAB-GAJAB: भारत के इस शहर में बनती हैं दुनिया की सबसे बड़ी रोटी, Guinness World Record में दर्ज नाम

AJAB-GAJAB: भारतीय भोजन दुनिया में प्रसिद्ध है। विदेशों में भारतीय व्यजंन काफी चाव से खाया जाता है। इतना ही नहीं कई विदेशी लोग भारत में केवल भारतीय खाने का स्वाद लेने के लिए आते है। वहीं भारतीय व्यजंन में रोटी बेहद मशहूर है। लेकिन कभी आप लोगों ने दुनिया की सबसे बड़ी रोटी के बारे में सुना है। अगर नहीं तो आज हम आपको दुनिया की सबसे रोटी के बारे में बताते है और ये भी बताते है कि इस दुनिया की सबसे बड़ी रोटी का भारत से गहरा संबंध है।

दुनिया की सबसे बड़ी रोटी

दरअसल दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनाने का खिताब भारत को मिला है। इतनी है नहीं इस रोटी का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) में भी नाम दर्ज है। इस रोटी को बनाने के लिए एक नहीं काफी लोग लगते है और इसे सेकने के लिए कई लोग लगते है। दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनाने के लिए एक स्पेशल तवा बनाया हुआ है।

145 वजन की बनाई जाती है ये रोटी

सबसे बड़ी रोटी का वजन करीब 145 किलोग्राम होता है और इसे तोलकर ही बनाया जाता है। इस रोटी से सैंकड़ों लोग का पेट भरा जाता है। बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी रोटी गुजरात के जामनगर (Jamnagar) में बनाई जाती है। इसे धीमी आंच पर पकाया जाता है जिससे रोटी जले नहीं।

कब बनाई जाती है यह रोटी

बता दें कि जामनगर में जलाराम बापा की जयंती और दगड़ू सेठ गणपति सार्वजनिक महोत्सव में दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनाई जाती है। सबसे बड़ी रोटी को जलाराम मंदिर की जीर्णोद्धार कमेटी बनाती है। मंदिर में आने वाले सभी लोगों को ये रोटी परोसी जाती है।

Leave a comment