Search KhabarFast

Press ESC to close

Bigg Boss 19: वीकेंड का वार में दिखा जेमी लीवर का मजाकिया अंदाज, सलमान खान ने की तारीफ

Bigg Boss 19: वीकेंड का वार में दिखा जेमी लीवर का मजाकिया अंदाज, सलमान खान ने की तारीफ

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर इस बार वीकेंड का वार एपिसोड में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाती हुई नजर आने वाली हैं। वहीं इस इस हफ्ते वीकेंड का वार में सलमान खान का अलग अंदाज देखने को मिला। पिछले हफ्ते की ट्रोलिंग के बाद सलमान इस बार अलग अंदाज में घरवालों से बात करते हुए नजर आए। सलमान ने बिना गुस्सा किए काफी शांति से तान्या मित्तल और नीलम को आईना दिखाया। अब रविवार 12 अक्टूबर के एपिसोड में जेमी लीवर घर के साथ हंसी-मजाक करती हुई दिखाई देंगी।

जेमी लीवर ने किया एंटरटेन

शो के प्रोमो वीडियो सामने आ चुका है। जेमी कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान का गेटअप लेकर एंट्री करती नजर आई। शो में आकर उन्होंने सभी घरवालों और सलमान के सामने खुद को ठर्रा खान के नाम से इंट्रोड्यूस किया। फराह की नकल उतारते हुए जेमी लीवर ने सभी घरवालों को टीज किया और उनके साथ मस्ती-मजाक किया।

सलमान ने की जेमी लीवर की तारीफ

जेमी लीवर की कॉमेडी वीकेंड का वार को और भी रोमांचक बना दिया। जेमी लीवर के मजाकिया अंदाज देख घरवाले हंस-हंसकर लोटपोट हो गए। सलमान भी दिल खोलकर हंसते हुए नजर आए। जेमी लीवर के आने से घर का टेंशन भरा माहौल काफी खुशनुमा हो गया। जेमी के टैलेंट से सलमान खान भी इंप्रेस होते नजर आए। सलमान ने जेमी की तारीफ करते हुए कहा कि वो अपने पिता जॉनी लीवर से भी ज्यादा टैलेंटेड हैं। सलमान से तारीफ सुनकर जेमी भी खुशी होती दिखीं। शो का प्रोमो वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस अब बेसब्री से इस एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘अब चुप नहीं रहूंगी...’ आसिम रियाज पर हिमांशी खुराना का पलटवार, खोलेगीं पुराने राज!

Entertainment News: टीवी के चर्चित कपल रहे हिमांशी खुराना और आसिम रियाज एक बार फिर अपने पुराने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों ने अपने ब्रेकअप और रिश्ते में आई दरार को लेकर अलग-अलग दावे किए हैं। हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में हिमांशी ने अपने और आसिम के रिश्ते पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच धार्मिक मान्यताओं को लेकर मतभेद थे और उनसे इस्लाम धर्म अपनाने के लिए कहा गया था। हिमांशी के मुताबिक, इन मतभेदों ने उनके रिश्ते को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई।

टूटा रियलिटी शो की लगातार जीत का सिलसिला, ‘Khatron Ke Khiladi 15' से हुए बाहर गौरव खन्ना; जानें वजह

Gaurav Khanna Eliminated KKK15: अभिनेता गौरव खन्ना 'खतरों के खिलाड़ी 15' से बाहर होने वाले नवीनतम प्रतिभागी बन गए हैं। इसके साथ ही रियलिटी टीवी शो जीतने का उनका सिलसिला भी खत्म हो गया है। 2025 में गौरव 'बिग बॉस 19' के विजेता बने थे।

केरल की सुंदरी कैजिया ने जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज, वैष्णवी गणेश बनीं फर्स्ट रनर-अप; जानें टॉप-5 फाइनलिस्ट्स के नाम

Kaziah Liz Mejo: मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले कल 23 अगस्त रविवार को राजस्थान के पिंक सिटी जयपुर में आयोजित किया गया। जिसमें केरल की 19 वर्षीय कैजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast