
नई दिल्ली: बिग बॉस 16 में मेकर्स ने ट्विस्ट और टर्न दिखाने शुरू कर दिए है। जहां एक शो से अर्चना गौतम को अर्चना को वापस बुलाने की मांग कर रहे है। वहीं दूसरी ओर अब फैंस को एक और झटका मिला है। शुक्रवार का वार सलमान खान का होता है, जिसमें अभिनेता कंटेस्टेंट्स को फटकार लगाते है। बीते एपिसोड में भी सलमान खान ने सबकी क्लास लगाई, लेकिन इसी उन्होंने एक कंटेस्टेंट को घर के बाहर का रास्ता भी दिखाया।
शो से बाहर हुई प्रियंका चाहर चौधरी
बिग बॉस16 से प्रियंका चाहर चौधरी बाहर हो गई है। प्रियंका शो की मजबूत कंटेस्टेंट थी और वह घर के हर मुद्दे में खुलकर बोलती थी, लेकिन एपिसोड के आखिर में सलमान खान ने प्रियंका के एविक्शन का एलान करके सबको हैरान कर दिया। प्रियंका के एविक्शन की बात सुनते ही अंकित इमोशनल दिखे। वही, घर के बाकी कंटेस्टेंट्स भी प्रियंका के एविक्शन पर यकीन नहीं कर पाए।
जाने से पहले प्रियंका से पूछा सवाल
सलमान खान ने प्रियंका चौधरी के एविक्शन का एलान करने से पहले अभिनेत्री से एक सवाल किया था। उन्होंने पूछा था कि ये गेम आप क्या चाहती है कि कौन जीते? जवाब में प्रियंका कहती हैं, 'मैं अपने लिए खेल रही हूं, वो अपने लिए खेल रहे हैं।' वहीं, प्रियंका के एविक्शन के बाद सलमान खान अंकित से सवाल करते हैं और पूछते हैं कि कैसा लग रहा है तुम्हें, कि ये जा रही है? इस पर अंकित कहते हैं, 'बहुत बुरा लग रहा है।' इस मौके पर अंकित की आंखें नम हो जाती हैं।
Leave a comment