दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहा शख्स गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहा शख्स गिरफ्तार

नई दिल्ली: द्वारका जिले की द्वारका नॉर्थ और पीओ एंड जेल बेल रिलीज सेल की जॉइंट पुलिस टीमों ने एक बड़े गैंग का परदाफाश किया है। पुलिस नेमहिला के साथ छेड़छाड़ के आरोपी में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान जाकिर हुसैन के तौर पर हुई है। यह दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाला है और इसकी उम्र 32 वर्ष की बताई गई है। हालांकि पुलिस अभी भी मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि, पुलिस को एक व्यक्ति के द्वारा जाकिर हुसैन के बारे में जानकारी प्रापत हुई,जिसे द्वारका कोर्ट द्वारा अपराधी घोषित किया गया था, और वर्तमान में जीवन पार्क, उत्तम नगर में रह रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर उत्तम नगर के जीवन पार्क में जाल बिछाया गया और मुखबिर के कहने पर टीम ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। इसके अलावा दिल्ली पुलिस के द्वारा अन्य अपराधियों के खिलाफ एक विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इंस्पेक्टर की अध्यक्षता में एक समर्पित टीम है। जनमें रघुवीर सिंह में एसआई कुलदीप, एएसआई सुरेंद्र, एएसआई सतेंद्र, एएसआई राजेश, एएसआई देवेंद्र, एचसी मुकुल, सीटी हिमांक, सीटी जितेंद्र, और सीटी बिशु शामिल थे।

वहीं पुलिस के लगातार पूछताछ के दौरान उसने थाना बिंदापुर में महिला से छेड़छाड़ के एक मामले में अपनी संलिप्तता का खुलासा किया। जांच में पता चला कि अपराधी के खिलाफ आईपीसी धारा 506/509 के तेहत अपराधी घोषिक किया गया था। जाकिर हुसैन के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद, वह अपने घर से भाग गया और मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार पता बदलता रहा। तदनुसार, आरोपी को धारा 41.1 (सी) सीआरपीसी पीएस बिंदापुर के तहत गिरफ्तार किया गया था।

Leave a comment