दिल्ली नारकोटिक्स सेल को मिली बड़ी कामयाबी, 1.3KG ड्रग्स के साथ 2 युवकों को किया गिरफ्तार

दिल्ली नारकोटिक्स सेल को मिली बड़ी कामयाबी, 1.3KG ड्रग्स के साथ 2 युवकों को किया गिरफ्तार

नई दिल्लीदिल्ली नारकोटिक्स डिपार्टमेंट को एक बड़ी कामयाबी मिली है। क्राइम ब्रांच लगातार वांछित अपराधियों, विशेषकर जघन्य अपराधों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए काम कर रही है। नारकोटिक्स डिपार्टमेंट ने एक ड्रग सप्लाई सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। नारकोटिक्स डिपार्टमेंट ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नारकोटिक्स डिपार्टमेंट ने लगभग 1.3 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये बताई जा रहा है। पुलिस अब आगे  की जांच में जुट गई है।

आपको बता दे कि, आरोपी का नाम  मनीष बताया जा रहा है। मनीष एक ऐसा अपराधी है जो NDPSएक्ट के एक पुराने मामले में वांछित था, लेकिन गिरफ्तारी से बच रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस द्वारा 50,000/- रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। जानकारी के अनुसार , दिनांक 01.09.2022 को अपराध शाखा के एन.आर.-2 की टीम को उसके वर्तमान स्थान की जानकारी प्राप्त हुई। सूचना पर काम करते हुए टीम ने मनीष को पकड़ लिया। वह टिंकू नाम के एक अन्य व्यक्ति के साथ था। चेकिंग के दौरान करीब 1.3 किग्रा. उनके पास से अच्छी गुणवत्ता वाली हेरोइन बरामद की गई। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2 करोड़ रुपये है।

जांच के दौरान यह पाया गया है कि आरोपी मनीष2014 में थाना लाहौरी गेट लूट के एक मामले में शामिल रहा है। 1.5 करोड़ उस घटना में लूट लिया गया था। मनीष उक्त मामले में गिरफ्तार किया गया और 2019 तक जेल में रहा। जेल से बाहर आने के बाद वह जुए में शामिल हो गया। जुए में हारने के कारण वह दिल्ली-एनसीआर में नशीले पदार्थों की बिक्री में लग गया। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए वह बार-बार अपना पता बदल रहा था।वहीं उसका दोस्त टिंकू मनीष का बचपन का मित्र है। उसे भी पहले पीएस-विवेक विहार में आबकारी अधिनियम के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। आजकल टिंकू मनीष को दिल्ली-एनसीआर में ड्रग्स बेचने में मदद कर रहा था।

Leave a comment