
उदयवाला: जम्मू-कश्मीर में DG जेल हेमंत लोहिया की हत्या को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे है। वहीं पुलिस द्वारा आरोपी की फोटो शेयर की गई है। इतना ही नहीं पुलिस का कहना है कि हेमंत की हत्या का मुख्य आरोपी उनका नौकर यासिर ही है। वह रामबन का रहने वाला है। कहा जा रहा है कि आरोपी का व्यवहार काफी आक्रामक था और डिप्रेशन में था। इतना ही नहीं उसकी एक डायरी भी पुलिस के हाथ लगी है। इसमें उसने कई शायरियां भी लिखी हैं।
पुलिस ने खंखाले आसपास के सीसीटीवी
दरअसल हेमंत का हत्या को लेकर पुलिस ने कई बड़े खुलासे किए है। जिसमें कहा जा रहा है कि हेमंत का मुख्य आरोपी उनका नौकर यासिर अहमद है। शुरूआती जांच में पता चला कि यासिर का व्यवहार आक्रामक हो रहा था और वो डिप्रेशन में भी गया हुआ था। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी जांच की जा रही है। वहीं पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार को बरामद कर लिया गया है। वहीं पुलिस को आरोपी की एक डायरी हाथ लगी है। जिसमें कुछ शायरियां लिखी गई है। उन शायरियों को पढ़कर लग रहा है कि यासिर किसी के प्यार में पागल था जो उसे छोड़कर चली गई है। इन शायरियों में उसने अपनी जिंदगी को खत्म करने का संकेत दिया. उसने एक शायरी में लिखा, ''हम डूबते हैं, डूबने दो। हम मरते हैं, तो मरने दो। पर अब कोई झूठापन मत दिखाओ।''वहीं पुलिस ने कुछ सीसीटीवी भी खंखाले है जिसमें आरोपी भागते दिखी दे रहे है।
क्या है पूरा मामला
जम्मू-कश्मीर में DG जेल हेमंत लोहिया का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह डीजी जेल एच. के लोहिया के मकान पहुंचे हैं। इसी मकान में डीजी लोहिया का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया था। उसके बाद जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह को जानकारी दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। जिसके बाद जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। साथ ही लोगों को शांति बनाने को कहा गया है।
डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि लोहिया कुछ समय से अपने दोस्त के घर पर रह रहे थे। रात में भोजन के बाद वे अपने कमरे में गए उनके पैर में चोट लगी हुई थी तभी यह लड़का जो यहां पर काम करता था मरहम लगाने के बहाने से कमरे में गया और कुंडी लगाकर उनपर हमला कर दिया। जम्मू-कश्मीर के डीजी जेल एच. के. लोहिया की मृत्यु पर ADGP मुकेश सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक घरेलू सहायक यासिर अहमद मुख्य आरोपी है। जांच से पता चलता है कि वह अपने व्यवहार में काफी आक्रामक था और सूत्रों के अनुसार अवसाद में भी था।
Leave a comment