Bigg Boss 2020: भाईजान सलमान खान के शो बिग बॉस को लेकर आई बड़ी खबर, जानिए पूरी खबर

Bigg Boss 2020: भाईजान सलमान खान के शो बिग बॉस को लेकर आई बड़ी खबर, जानिए पूरी खबर

नई दिल्ली:कलर्स टीवी चैनल के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन 4 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है. काफी टाइम से इस शो को लेकर अलग-अलग खबरें सामने आ रही हैं. भाईजान सलमान खान के शो में आने वाले प्रतियोगियों से लेकर सलमान खान की फीस तक तमाम बातों को लेकर काफी चर्चा हो रही है. ऐसे में खबर है कि इस बार शो की टाइमिंग में थोड़ा बदलाव किया गया है.

रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस का पहला एपिसोड 4 अक्टूबर को रात 10.30 बजे आएगा. हालांकि हमेशा की तरह इस बार एक एपिसोड एक घंटे की बजाए आधे घंटे या 45 मिन का होगा. हालांकी इस फैसले को क्यों लिया गया है, इस बात का खुलासा अभी नहीं हुआ है.

आपको बता दें हर बार कि तरह इस बार भी बॉलीवुड के चहेते सुपरस्टार सलमान खान बिग बॉस सीजन 14 होस्ट करने के लिए तैयार हैं. अक्टूबर में देश के सबसे बड़ा रियलिटी शो में कई कंटेस्टेंट एंट्री लेकर एक घर में बंद हो जाएंगे. आपको बता दें की हमेशा की तरह शो शुरू होने से पहले सलमान खान की फीस की चर्चा बनी हुई है. सलमान खान की बिग बॉस फीस हर सीजन सभी को हैरान करती है. इस बार भी एक्टर जितनी फीस मांग ले रहे हैं, वो देख सभी के होश उड़ गए हैं.

खबरों के मुताबिक सलमान खान बिग बॉस 14 के लिए 450 करोड़ रुपये लेंगे. सलमान खान ने खुद तो ये जानकारी नहीं दी है, लेकिन मीडिया खबरों से इस बात की पुष्टि की गई हैं.   

Leave a comment