Search KhabarFast

Press ESC to close

'खाद में मिलती रहेगी सब्सिडी', मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक में लिया गया बड़ा फैसला

'खाद में मिलती रहेगी सब्सिडी', मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक में लिया गया बड़ा फैसला

PM Modi Cabinet Decision: मोदी सरकार की आज कैबिनेट बैठक हुई। बैठक के दौरान किसानों से जुड़े कई अहम फैसले हुए। जिसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी। कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बैठक हुई, जिसमें निर्णय हुआ फर्टिलाइजर यानी कि खाद की कीमतों का असर नहीं होने दिया जाएगा।

इसके अलावा, मोदी कैबिनेट ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम (पीएमकेएसवाई-एआईबीपी) के तहत उत्तराखंड की जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना को शामिल करने की मंजूरी दी गई है।  केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि एक बार फिर किसान हितैषी सरकार ने निर्णय लिया है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बढ़ती हुई कीमत का असर देश में किसानों पर नहीं पड़ने देंगे। रबी सीजन के लिए न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

बढ़ती कीमतों का ना पड़े भार

साल 2021से ही सब्सिडी की दर को इस तरह तय किया जाता है कि किसानों पर बढ़ती कीमतों का भार ना पड़े। किसानों को एक रुपया भी अधिक देना नहीं पड़ेगा। अनुराग ठाकुर आगे कहा कि यूरिया पर एक रुपया दाम नहीं बढ़ेगा और Mop 45रुपए प्रति बोरी कम पर मिलेगा। यूरिया, DAP पहले की कीमत पर ही मिलता रहेगा।केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘रबी सीजन के लिए 1अक्टूबर 2023से 31मार्च 2024तक सब्सिडी इस तरह होगी।

सब्सिडी रहेगी जारी

नाइट्रोजन के लिए यह 47.2रुपये प्रति किलोग्राम, फास्फोरस 20.82रुपये प्रति किलोग्राम, पोटाश सब्सिडी 2.38रुपये प्रति किलोग्राम होगी। और सल्फर सब्सिडी 1.89रुपये प्रति किलोग्राम होगी। सब्सिडी जारी रहेगी क्योंकि जब अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़ती हैं, तो सरकार नहीं चाहती कि इसका असर देश के हमारे किसानों पर पड़े। इसके साथ ही अनुराग ठाकुर ने ये भी कहा कि सरकार ने फैसला लिया है कि किसानों को खाद में सब्सिडी मिलती रहेगी और खाद की कीमतों पर सरकार किसी तरह का असर नहीं होने देगी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ओमान तट पर जान गंवाने वाले दीक्षित सोलंकी का शव आया भारत, अंतिम संस्कार से पहले DNA टेस्ट की मांग

Maharashtra News: मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 33 साल के दीक्षित सोलंकी का शव भारत लाया गया। उनका शव लाने के लिए उनका परिवार एयरपोर्ट पहुंचा। वे पहले ऐसे भारतीय नाविक थे जिनकी पिछले महीने ईरान युद्ध के दौरान ओमान के तट के पास हुए एक हमले में जान चली गई थी।

पूर्व सीएम के बेटे को मिली उम्रकैद की सजा, जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

Court Sentence Lifetime Imprisonment:छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साल 2003 के बहुचर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। हाईकोर्ट ने बीते गुरुवार को अमित जोगी को इस मामले में दोषी ठहराया था।

LPG संकट के बीच राहत, अब बिना कनेक्शन भी मिलेगी गैस सिलेंडर की सुविधा; जानें कैसे?

LPG Cylinder Without Connection: देशभर में मध्य पूर्व संकट के कारण LPG सिलेंडर की आपूर्ति पर दबाव बढ़ने के बीच दिल्ली सरकार ने आम लोगों खासकर प्रवासी मजदूरों, छात्रों और दिहाड़ी मजदूरों के लिए बड़ी राहत दी है। अब बिना नियमित घरेलू LPG कनेक्शन या स्थायी पते के प्रमाण के भी 5 किलो का Free Trade LPG (FTL) सिलेंडर अधिकृत गैस एजेंसियों से सीधे खरीदा जा सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast