सैफ पर हमले को लेकर मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, एक संदिग्ध को किया गिरफ्तार

सैफ पर हमले को लेकर मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, एक संदिग्ध को किया गिरफ्तार

Saif Ali Khan Stabbed: सैफ अली खान पर हमले मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बांद्रा पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए संदिग्ध से पूछताछ कर रही है। पुलिस उस शख्स से चोरी और हमले के बारे में पूछताछ कर रही है। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें, पुलिस की 35 टीमें सैफ पर हुए हमले में शामिल आरोपी को ढूंढ़ रही है। लेकिन अभी तक पुलिस को कोई भी सफलता हाथ नहीं लगी है।

शाहरुख खान घर भी हुई थी रेकी!

सैफ पर हमले की जांच में बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक, 4-5 दिन पहले शाहरुख खान के घर में सीढ़ी लगा कर घुसने का प्रयास किया गया था। माना जा रहा है कि सैफ पर हमला करने वाला शख्स ही शाहरुख खान के घर में घुसने का प्रयास किया था। हालांकि, आरोपी को सफलता नहीं मिली। मुंबई पुलिस के द्वारा अभी तक इस मामले में कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

35 टीमें जांच में जुटी

गौरतलब है कि सैफ पर हमले के मुंबई पुलिस पर आरोपी को पकड़ने के लिए काफी दवाब है। सियासी चेहरों ने भी महाराष्ट्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। मुंबई पुलिस भी सैफ पर हमला करने वाले शख्स की पहचान के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए कुल 35 टीमें बनाई हैं। साथ ही खुद मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस खुद इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

CM का बयान आया सामने

महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस का इस पूरी घटना पर पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। जब मीडिया के द्वारा उनसे सैफ पर हमले के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “इसके बारे में पुलिस ने जानकारी दी है यह किस तरह का हमला है। ऐसा कहना की मुंबई असुरक्षित है यह गलत है। मुंबई पूरी तरह से सुरक्षित है। किस प्रकार की मंशा से यह हमला हुआ है सभी चीजें जल्द ही सामने आएंगी।”

Leave a comment