
नई दिल्ली: चीन के गुआंग्शी पहाड़ी क्षेत्र में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। चायना ईस्टर्न एयरलाइंस का Boeing 737 एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। घटना के वक्त 132 यात्री सवार थे। इस खबर की पुष्टि चीन के नागारिक उड्डयन ने की है। जानकारी के अनुसार इस विमान में 132 यात्री और 9 क्रू मैंबर सवार थे। साथ ही इस घटना में कितने लोगों की जान गई है। इसके बारे में कुछ पता नहीं चला है।
चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के अनुसार यह विमान दक्षिण पश्चिम युन्नान प्रांत के कुनमिंग चांगशुई एयरपोर्ट से दोपहर करीब 1.15 बजे उड़ान भरी थी। यह दक्षिण चीन के गुआंगडोंग प्रांत के गुआंगझू एयरपोर्ट पर दोपहर 3.07 पर उतरने वाला था। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि राहत व बचाव टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। हादसे को लेकर चायना ईस्टर्न एयरलाइंस से अभी संपर्क नहीं हो पाया है। दुर्घटनाग्रस्त बोइंग 162 सीटर है। इसमें 12 सीटें बिजनेस क्लास की और 150 सीटें इकानॉमी क्लास की हैं।
चाइना ईस्टर्न ने एक स्पेशल हॉटलाइन नंबर जारी किया है। प्लेन में सवार यात्रियों के परिजन +864008495530 पर फोन कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपको बता दें कि दिल्ली से उड़ी कतर एयरलाइंस की फ्लाइट की पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। यह विमान दोहा जा रहा था। इसमें करीब 100 यात्री सवार थे. बाद में यात्रियों को दूसरे विमान से दोहा भेजा गया था।
Leave a comment