
नई दिल्ली:कॉमेडियन भारती सिंह आज किसी की पहचान की मौहताज नहीं है। भारती ने अपनी कड़ी मेहनत से टीवी शो से लेकर बॉलीवुड तक अच्छी पहचान बना रखी है। आज भारती सिंह कई कॉमेडियन शो और रियलिटी शो में होस्टिंग करते नजर आ रही है। साथ ही द कपिल शर्मा शो मे भी काम कर रही है। लेकिन क्या आपको बता है कि भारती इस शोज के अलावा साइड बिजनेस भी चलाती है और करोड़ रूपये कमाती है।
दरअसल भारती सिंह ने एक नए व्लॉग सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपनी फैक्ट्री का जिक्र किया है। साथ ही अपने इस फैक्ट्री को भारती सिंह ने अपने व्लॉग में दिखाया भी है। बता दें कि भारती सिंह कुछ दिनों पहले अमृतसर के ट्रिप पर थी। जहां उन्होंने अपने व्लॉग में एक मिनरल वॉटर की एक झलक दिखाई है। भारती सिंह ने यह फैक्ट्री पंजाब के अमृतसर से थोड़ा बाहर खुले एरिया में बनाई गई है। साथ ही भारती ने एक छोटा सा रिजॉर्ट भी बनाया है। जहां भारती ठहरी हुई हैं। भारती सिंह ने ये फैक्ट्री करीबन 4-5साल पहले शुरू की थी। उनके मिनरल वॉटर ब्रैंड का नाम KELEBY है।भारती सिंह की फैक्ट्री में गांव के आसपास के लोग काम करते हैं। उन्हें काम देकर भारती काफी खुश हैं।
इन दिनों भारती कपिल शर्मा के शो में नजर आ रही थी। वहीं कपिल शर्मा के नए शो में कॉमेडियन क्वीन भारती सिंह नजर नहीं की खबरें आई थी। वहीं इसके पीछे की वजह भारती ने फैंस को बती थी। भारती सिंह ने बताया था कि द कपिल शर्मा में वे रेगुलर नहीं दिख पाएंगी। उन्होंने कहा कि मैं शॉर्ट ब्रेक पर हूं। मैं सारेगामापा लिटिल चैम्पस 9 भी कर रही हूं। इसलिए ऐसा नहीं है कि मैं द कपिल शर्मा शो में दिखूंगी ही नहीं। लेकिन मैं शो में रेगुलर नजर नहीं आऊंगी। मैं बीच बीच में दिखूंगी। क्योंकि अब मेरा बच्चा भी है। मेरे पास कुछ शोज और इवेंट्स भी हैं। कॉमेडियन क्वीन भारती ने कहा कि पहले कोविड की वजह से इवेंट्स नहीं हो रहे थे। लेकिन अब हम लोग धीरे धीरे आगे बढ़ रहे हैं। इस साल के अंत तक कई सारे इवेंट्स होने वाले हैं।
Leave a comment