Bhajan Lal Sharma: सीएम भजनलाल के काफिले से टकराई गाड़ी, घायलों को खुद अस्पताल लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री

Bhajan Lal Sharma: सीएम भजनलाल के काफिले से टकराई गाड़ी, घायलों को खुद अस्पताल लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री

Accident In Bhajan Lal Convoy: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले में बड़ा हादसा हुआ है। बता दें कि उनके काफिले से गाड़ियों की टक्कर हो गई है। जिसमें कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। जिसके बाद खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा घायलों को लेकर अस्पताल पहुंच गए। ये हादसा एनआरआई के पास हुआ है। 

खुद अस्पताल पहुंचे सीएम                   
 
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 'सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को सीएम भजन लाल अपनी गाड़ी में लेकर अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि सीएम के काफिले की एक गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद ये हादसा हुआ। भजन लाल ने हादसे के तुरंत बाद गाड़ी रोकवाई और तुरंत घायलों को लेकर महात्मा गांधी अस्पताल पहुंच गए। वहीं एक अन्य व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुआ था। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।                 
 
सीएमओ के अधिकारी ने दी जानकारी             
 
सीएमओ के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने काफिले के गुजरने के लिए ट्रैफिक रोकने से मना कर दिया था। जब काफिला गुजर रहा था, उस दौरान ये हादसा हुआ। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने मामले की जानकारी ली और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस आने का इंतजार करने के बजाय अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया।                                                                                                                                  
पांच पुलिसकर्मी हुए घायल                   
 
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान जगतपुरा में एक कार मुख्यमंत्री के काफिले में चल रही गाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मुख्यमंत्री के काफिले की पायलट गाड़ी भी डिवाइडर पर जा चढ़ी। वहीं, हादसे में 5 पुलिसकर्मियों सहित आधा दर्जन लोगों के घायल होने की बात कही गई है। सभी घायलों को जीवन रेखा और महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   
 

Leave a comment