दिन-दहाड़े सुपारी किलर संदीप बिश्नोई को उतारा मौत के घाट, इस गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी

दिन-दहाड़े सुपारी किलर संदीप बिश्नोई को उतारा मौत के घाट, इस गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी

नागौर:  बीते दिन राजस्थान के नागौर जिले में कुख्यात गैंगस्टर संदीप बिश्नोई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बता दें कि पुलिस संदीप को सुनवाई के लिए कोर्ट परिसर में पेश करने के लिए लाया गया था। वहीं दूसरी गैंग के लोगों ने कोर्ट के बाहर ही संदीप पर अंधाधुन फायरिंग कर दी। जिसके चलते संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं अब संदीप की हत्या की दविंदर बबीहा ग्रुप ने ली है।

आपको बता दें कि संदीप बिश्नोई को सुनवाई के लिए नागूर कोर्ट ले जाया गया,जहांअज्ञात हमलावर एक कार में पहुंचे और संदीप पर अंधाधुन गोलियां दागी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सभी शूटर ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो में आए थे। घटना के बाद कोर्ट परिसर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। विश्नोई के शव को अस्पताल ले जाया गया। वहीं पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है। वहीं संदीप की हत्या की जिम्मेदारी दविंदर बबीहा ग्रुप ने ली है। दविंदर बबीहा ग्रुप ने फ़ेसबुक पर लिखा है कि संदीप के मर्डर की जिम्मेवारी कौशल चौधरी और बबीहा ग्रुप ले रहा है और जो उनका साथ दे रहा है उनका भी यही हाल जल्दी होगा। वेट एंड वॉच।

 बता दें कि संदीप हरियाणा का मूल निवासी है। वह एक कॉन्ट्रैक्ट किलर था और अवैध शराब तस्करी में भी शामिल था। बिश्नोई सेठी गिरोह से जुड़ा था। उसने नागौर में एक व्यापारी की भी हत्या की थी। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। संदीप विश्नोई तस्कर राजू फौजी का दोस्त बताया जा रहा है। जिसने भीलवाड़ा में दो कांस्टेबलों की हत्या कर दी थी। संदीप ने ही पुलिसकर्मियों को मारने के लिए राजू फौजी को हथियार दिए थे। संदीप ने पुलिस पूछताछ के दौरान कबूल किया था कि उसने अपने गिरोह को संचालित करने के लिए उत्तर प्रदेश के एक सप्लायर से हथियार खरीदे थे।

Leave a comment