
Rahul Gandhi in Karnataka: कर्नाटक के बेंगलुरू में 'वोट अधिकार रैली' को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर चुनाव आयोग पर निशाना साधा। वोट की चोरी संविधान के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि हमें हर हाल में संविधान को बचाना है।
राहुल गांधी ने कहा कि, "हमने भारत के संविधान की रक्षा की है। अंबेडकर जी, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल की आवाज भारत के संविधान में गूंजती है। बसवना, नारायण गुरु और फुले जी की आवाज भी इसमें गूंजती है। हमारे भारत का संविधान हर व्यक्ति को वोट देने का अधिकार देता है। महाराष्ट्र में, INDIA गठबंधन लोकसभा चुनाव जीतता है लेकिन 4 महीने बाद भाजपा राज्य में विधानसभा चुनाव जीत जाती है। यह चौंकाने वाला था। हमने पाया कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में एक करोड़ नए मतदाताओं ने मतदान किया।
चुनाव आयोग और भाजपा ने वोटों की चोरी की है- राहुल गांधी
'वोट अधिकार रैली' में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "कल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हमने 100% साबित कर दिया है कि चुनाव आयोग और भाजपा ने वोटों की चोरी की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा भारत के संविधान के विरुद्ध है। कांग्रेस का हर नेता और कार्यकर्ता इसकी रक्षा करेगा। उन्होंने कहा कि भारत के चुनाव आयोग को हमें पिछले 10 सालों की मतदाता सूचियाँ और वीडियो रिकॉर्डिंग तुरंत उपलब्ध करानी चाहिए।
Leave a comment