Search KhabarFast

Press ESC to close

Bengal Election:ममता बनर्जी के लिए भवानीपुर सीट नाक की लड़ाई कैसे? जानें इस विधानसभा का इतिहास

Bengal Election:ममता बनर्जी के लिए भवानीपुर सीट नाक की लड़ाई कैसे? जानें इस विधानसभा का इतिहास

Know Bhawanipur Constituency: पश्चिम बंगाल का सियासी रणभूमि सज चुका है। सभी राजनीतिक खिलाड़ी मैदान में उतर चुके हैं। दो चरणों में होने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं की तऱफ से पूरी ताकत झोंकी जा रही है। ताकत बंगाल के भवानीपुर विधानसभा पर भी झोंकी जा रही है। क्योंकि यहां से शुभेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी का मुकाबला है।

ये वहीं, शुभेंदु अधिकारी हैं, जिन्होंने 2021 के चुनाव में नंदीग्राम से ममता बनर्जी को चुनाव हरा दिया। अब उसी बात को ध्यान में रखते हुए ममता बनर्जी अपनी सीट पर तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। ममता बनर्जी ने इस सीट को लेकर बड़ा बयान भी दिया है।

क्या बोलीं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल ने अपनी पार्टी के सभी नेताओं को अलर्ट रहने को कहा है। ममता बनर्जी ने कहा कि हमारे हाथ में कुछ नहीं है। 3 दिनों में 50 लोगों को हटाया जा चुका है। इसके अलावा उन्होंने कई पार्षदों की भूमिका पर नाराजगी दिखाई हैं। भवानीपुर विधानसभा सीट का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि हर कोई मुझे जानता है। घर बदलने की बात होने के बाद भी मैंने भवानीपुर नहीं छोड़ा। ममता बनर्जी ने कहा कि मेरी मां ने मुझे यह घर बदलने नहीं दिया।

भवानीपुर सीट का इतिहास

बता दें कि भवानीपुर पर कई सालों तक कांग्रेस का कब्जा रहा। वामपंथी दल ने 1969 में कुछ वक्त के लिए चुनाव जीता। जब इस सीट का नाम बदलकर कालीघाट कर दिया गया। भवानीपुर की राजनीतिक यात्रा ने 1972 में मोड़ लिया, जब परिसीमन के बाद इस विधानसभा का मानचित्र बदल गया। हालांकि, 2011 के परिसीमन के बाद भवानीपुर को फिर विधानसभा क्षेत्र बनाया गया। उस दौरान बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ। साल 2011 में ही वामदल के शासन का अंत हुआ और ममता बनर्जी मुख्यमंत्री बनीं।    

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘मोदी सरकार को पहली बार धक्का लगा है’ महिला आरक्षण बिल को लेकर बीजेपी पर प्रियंका गांधी का पलटवार

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) बिल पास न होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कल जो हुआ वो लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ी जीत थी। संघीय ढांचे को बदलने और लोकतंत्र को कमजोर करने की सरकार की जो साजिश थी, उसको रोका गया। यह संविधान की जीत थी, देश की जीत थी और विपक्ष की एकता की जीत थी और यह सत्ता पक्ष के नेताओं के चेहरों पर साफ दिख रहा था।

महिला आरक्षण बिल के खिलाफ लामबंद हुआ विपक्ष! कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने बताई विरोध की वजह

position Stands On Women Reservtion Bill: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महिला आरक्षण बिल को लेकर पार्टी का रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि वह महिला आरक्षण बिल के तरीके और प्रावधानों का विरोध करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह महिला आरक्षण के विरोध में नहीं है।

Rahul Gandhi Rally Speech: ‘मेरे पिता ने तमिलनाडु के लिए सब कुछ दिया’, BJP पर राहुल गांधी ने किया जबरदस्त हमला

Rahul Gandhi in Tamil Nadu: तमिलनाडु के रानीपेट में लोकसभा विपक्ष नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कल आपने देखा होगा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह संसद में क्या करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने देश से झूठ बोला। उन्होंने कहा कि वे महिलाओं के रिप्रेजेंटेशन के लिए एक बिल पास करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उस बिल के पीछे एक शैतानी विचार छिपा था। वे भारत का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश कर रहे थे। वे हर राज्य को मिलने वाली सीटों की संख्या बदलना चाहते थे। वे दक्षिण भारतीय राज्यों, नॉर्थ-ईस्ट राज्यों और दूसरे छोटे राज्यों को कमजोर करना चाहते थे। प्रधानमंत्री हमारे संविधान पर हमला कर रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें