
नई दिल्ली: देश में सर्दियों का मौसम शुरु हो गया हैं। जिसके बाद से मंडियों में सर्दियों के सीजन के फल और सब्जियां देखने को मिल रही हैं। वहीं सर्दियों के मौसम कि फल सब्जियां सेहत का खजाना कही जाती हैं। ऐसे में बात करें हरी मटर की तो, हरी मटर का सीजन सर्दियों में ही होता है। सर्दियो में भरपूर मटर आपको मार्किट में देखने को मिल जाती हैं।
मटर से आप देश-दुनिया कि भरपूर चीजे बना सकते हैं या खाने में इस्तेमाल कर रखते हैं। सबसे आम हम रोजाना में मटर को पुलाव बनाने में, मटर पनीर बनाने में या मटर के पराठे बनाने में इस्तेमाल करते हैं। वहीं मटर के स्वाद के साथ-साथ इसमें कई आयुर्वेदिक गुण भी होते हैं। इसमें विटामिंस, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट, फाइटोन्यूट्रिएंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। साथ ही ये कैंसर से लड़ने की क्षमता भी रखता है।
आइए जानते है मटर खाने के फायदे
1. हरी मटर को खाने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रोल बढ़ता है। वहींयह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददत करता है।
2. वजन घटाने के लिए भी हरी मटर बहुत गुणकारी होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि मटर में बहुत ही प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पेट को जल्दी भरता है और जल्दी भूख का एहसास भी नहीं होने देता है। इस तरह से आप कम खाकर मोटापे से छुटकारा पा सकते हैं।
3. अगर आपको अर्थराइटिस की शिकायत है तो हरी मटर उसमें फायदेमंद साबित हो सकती है। अर्थराइटिस से छुटकारा पाना है तो सर्दियों में मटर की सब्जी, उबली हुई मटर या मटर पुलाव खा सकते हैं। मटर में सेलेनियम नाम का एक खास तत्व पाया जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि सेलेनियम अर्थराइटिस से छुटकारा पाने में लाभकारी होता है। जोड़ों से संबंधित समस्या को भी दूर करने के लिए मटर काफी सहायक मानी जाती है।
4. हरी मटर आंखों की रोशनी के लिए बहुत लाभकारी होती है। मटर में ल्यूटीन और जेक्सैथिम नाम के दो खास तत्व पाए जाते हैं, जो दोनों ही आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। मटर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
Leave a comment