
नई दिल्ली: हमारे आस पास के वातावरण में रोजाना प्रदूषण का लेवल बढ़ता ही जा रहा है, जिसके कारण इन दिनों पर रोज स्मॉग नजर आ रहा है। आजकल वायु प्रदूषण में काफी बढोतरी देखी जा रही है, जिसकी वजह से माहौल बेहद प्रदूषित हो रहा है। ऐसे में हम गुड़ का सेवन करके अपने फेफड़ों को साफ कर सकते है। जहां एक तरफ एक्सपर्ट्स का कहना है कि हवा में पोल्यूशन का लेवल बढ़ने की वजह से हमारे फेफड़ों पर इसका असर सबसे ज्यादा पड़ता है। इसलिए आज हम आपको प्रदूषण से फेफड़ों को बचाने के लिए कुछ नुसके बताने वाले है।
गुड़ के फायदे
गुड़ का स्वाद और मिठास ज्यादातर लोगों के मन को भाती है, लेकिन इसके फायदे भी उतने ही लुभावने होते है। गुड़ हमारे फेफड़ों के लिए कवच की तरह सुरक्षा देने का काम कर सकता है। गुड़ में एंटी एलर्जी और स्वास्थयवर्धक गुण पाए जाते है, जो हमारे शरीर तापमान को कंट्रोल में रखने में मदद कर सकते है। बताया जाता है कि यदि गुड़ का रोजाना इस्तेमाल किया जाए, तो बॉडी में ऑक्सीजन की आपूर्ति को बढ़ाया जा सकता है। ये वायु प्रदूषण से बॉडी को हुए नुकसान को मरम्मत करने में मददगार होते हैं।
ठंड में गुड़ के फायदे
गुड़ के सेवन से सर्दी-जुकाम, खून की कमी, अपच औऱ एसिडिटी, जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। सर्दियों के मौसम में गुड़ खाना किसी औषधि से कम नहीं माना जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक गुड़ सुपरफूड़ में शामिल होता है, जो श्वसन पथ की सफाई के लिए बेहतर तरीका है।
Leave a comment