ISIS Module Exposed: 15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ISIS का खूंखार आतंकी गिरफ्तार

ISIS Module Exposed: 15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ISIS का खूंखार आतंकी गिरफ्तार

ISIS Terrorist Arrested: स्वतंत्रता दिवस के ठीक पहले सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिल्ली की स्पेशल सेल और एनआईए ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के एक आतंकी रिजवान को गिरफ्तार किया है। रिजवान को दिल्ली के दरियागंज इलाके से गिरफ्तार किया गया है। आतंकी रिजवान के पास से मोबाइल, हथियार और पैसे भी बरामद हुए हैं। हालांकि, सुरक्षा एजेंसी अभी आतंकी से पुछताछ कर रही है। बता दें, आतंकी रिजवान पुणे मॉड्यूल का मुख्य संचालक है। साल 2023 में वो पुणे पुलिस के गिरफ्त से भाग कर दिल्ली में छुपा हुआ था। आतंकी रिजवान पर एनआईए ने 3 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

आतंकी के पास से हथियार हुआ बरामद

15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस और एनआईए के द्वारा आतंकी रिजवान की गिरफ्तारी बड़ी सफलता की तरह देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस को गुप्त सुत्रों से 8 अगस्त को एनआईए द्वारा घोषित मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी रिजवान की खबर मिली थी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने रात 11 बजे बायोडायवर्सिटी पार्क, दिल्ली के निकट गंगा बख्श मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय रिजवान के पास .30 बोर की एक स्टार पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन मौजूद था। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल थाने में एक मामले दर्ज किया है।

पूछताछ करने में जुटी दिल्ली पुलिस

आतंकी रिजवान का गिरफ्त में आना पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता है। क्योंकि रिजवान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और खास कर NIAको ISIS के मॉड्यूल को लेकर और जानकारियां मिलेगी। भारत में पिछले कुछ सालों से ISIS अपना पैर फैलाने की कोशिश में लगा हुआ है। इसके लिए भारत के युवाओं को ही अपनने साथ करने लगा हुआ है। रिजवान की गिरफ्तारी के बाद ISISसे संबंधित कई जानकारी एनआईए को मिलने वाली है। जिससे भारत ISISकी साजिशों को नाकाम करने में उपयोग करेगी।

Leave a comment