चुकंदर के अलावा इसके पत्ते भी है सेहत के लिए फायदेमंद,जानें इसके सेवन से कैसे मिलता है फायदा

चुकंदर के अलावा इसके पत्ते भी है सेहत के लिए फायदेमंद,जानें इसके सेवन से कैसे मिलता है फायदा

नई दिल्ली: रोजमर्रा की जिंदगी में हम लगातार काम कर रहे हैं। जिस वजह से हम खुद पर ध्यान नही दे पा रहे हैं। हम रोज नई टेंशन से लगातार जूझते हैं, जिससे हमारे शरीर को भारी नुकसान पहुंचता हैं, जैसे बालों का गिरना, स्कीन के ग्लो का खत्म होना,शरीर में खून की कमी होना। इसके लिए हम रोजाना नए-नए उपाय करते रहते हैं लेकिन अगर अपको इन सबका इलाज एक में मिल जाए तो आप क्या कहेगें। दरअसल हम सभी चुकंदर के फायदों से तो वाकिफ़ है, लेकिन क्या आप चकुंदर के पत्तों के फाइदे के बारे में जानते है।
चुकंदर की तरह ही चुकंदर के पत्ते भी कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसके सेवन से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं। चुकंदर के पत्तों में विटामिन आयरन और कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी लाभकारी साबित होते हैं।

आइए जानते हैं कि चुकंदर के पत्ते को खाने के फाइदे

इम्यूनिटी को मजबूत करना

चुकंदर के पत्ते आयरन, विटामिन जैसे तत्वों से भरपूर होते हैं। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

खून की कमी को करता है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर चुकंदर के साथ-साथ चुकंदर की पत्तों का सेवन भी फायदेमंद माना जाता है। चुकंदर के पत्ते आयरन से भरपूर होते हैं।जो शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं।

हड्डियां को करता है मजबूत

चुकंदर के पत्तों का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि चुकंदर के पत्ते कैल्शियम से भरपूर होते हैं।जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार साबित होते हैं।जिससे हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

चुकंदर के पत्तों का सेवन स्किन (Skin) के लिए बहुत फायदेमंद होते है। क्योंकि चुकंदर के पत्ते विटामिन से भरपूर होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। साथ ही इसका सेवन करने से स्किन पर निखार भी आता है।

बालों के लिए फायदेमंद

चुकंदर के पत्तों का इस्तेमाल बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर आप चुकंदर के पत्ते का पेस्ट बनाकर बालों में लगाते हैं, तो इससे बाल झड़ने (Hair fall) की समस्या दूर होती है। साथ ही बाल घने और मजबूत भी हो जाते हैं।

Leave a comment