जिम में वर्कआउट करने वाले हो जाएं सावधान, इस वजह से हो रहे है हार्ट अटैक का शिकार

जिम में वर्कआउट करने वाले हो जाएं सावधान, इस वजह से हो रहे है हार्ट अटैक का शिकार

नई दिल्ली: आज के आधुनिक समय में लोग अपनी शरीर की बनावट को लेकर काफी सचेत हो गए है। खासकर लड़के जिम में जाकर घंटों वर्कआउट करते है और पसीना बहाते है। लेकिन कुछ दिनों से जिम में वर्कआउट करते समय हार्ट अटैक से कई लोगों की मौत की खबर सामने आ चुकी है। जिससे अब जिम करने वाले को सावधान होने की जरूरत है। दरअसल हमारे शरीर में मौजूद एनर्जी से ज्यादा अगर कोई काम किया जाता है तो उसका असर हमारे शरीर पर नकारात्मक होता है जिसके के कारण हार्ट अटैक जैसी खबरे सामने आती है।

वहीं डॉक्टरों का कहना है कि अपने शरीर को मेंटेन रखने के लिए नॉर्मल लेवल की एक्सरसाइज करें। हेवी एक्सरसाइज करने से बॉडी और हार्ट पर नेगेटिव इफेक्ट पड़ने लगता है। दरअसल ज्यादातर जिम करने वाले लोग वर्कआउट शुरू को कर देती है लेकिन कई बातों का ध्यान ना रखने पर लोग बीमारियों का शिकार हो जाते है। 

इसके अलावा एक कारण है आजकल का खान-पान। बता दें कि लोग जिम तो जॉइन कर लेते है, लेकिन खान-पान का ज्यादा ध्यान नहीं देते है। जानकारी के लिए बता दें कि जिम में वर्कआउट शुरू करने के बाद खान-पान पर ज्यादा ध्यान देना होता है। वहीं बाहार के खाना को तो बिलकुछ बॉय-बॉय बोलना पड़ा है।

कई लोग बाहार के खाने को नहीं छोड़ पाते है और जिम में जाकर ज्यादा वर्कआउट करते है जिसका असर हमारे शरीर पर काफी पड़ता है। इसलिए जितना आपका शरीर सहन कर सकते उतनी ही वर्कआउट करना चाहिए और कई बार वर्कआउट करते समय लोगों के  छाती में दर्द होने लग जाता है जिसको अनदेखा ना करें और डॉक्टर को दिखाएं।

Leave a comment