Search KhabarFast

Press ESC to close

BCB-BCCI Controversy: सुरक्षा के नाम पर ICC टूर्नामेंट में खेलने से इनकार, पहले भी कई बार उठ चुका है विवाद

BCB-BCCI Controversy: सुरक्षा के नाम पर ICC टूर्नामेंट में खेलने से इनकार, पहले भी कई बार उठ चुका है विवाद

BCB-BCCI Controversy: क्रिकेट जगत में एक बार फिर सुरक्षा को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। बांग्लादेश ने तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर किए जाने के बाद 2026 टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले भारत में खेलने से इनकार कर दिया है। बांग्लादेश का कहना है कि भारत में उसके खिलाड़ियों की सुरक्षा को खतरा है। हालांकि इस मामले में अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को इस पर निर्णय लेना है। ये पहला मौका नहीं है जब किसी टीम ने सुरक्षा के नाम पर ICC टूर्नामेंट में किसी खास वेन्यू पर खेलने से मना किया हो। इससे पहले भी कई बड़े टूर्नामेंटों में ऐसी घटनाएं देखने को मिल चुकी हैं।

ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज का श्रीलंका को लेकर हुआ था विवाद

1996 वर्ल्ड कप भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हुआ था। उस समय श्रीलंका गृह युद्ध की स्थिति से गुजर रहा था। टूर्नामेंट शुरू होने से करीब दो हफ्ते पहले कोलंबो में कार बम धमाका हुआ, जिससे कई टीमें डर गईं। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने श्रीलंका जाकर खेलने से इनकार कर दिया। हालांकि भारत और पाकिस्तान की एक संयुक्त टीम ने कोलंबो जाकर फ्रेंडली मैच खेला और हालात सामान्य होने का संकेत दिया, लेकिन दोनों टीमें नहीं मानीं। नतीजतन ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज को अपने अंक गंवाने पड़े और श्रीलंका क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया। बाद में श्रीलंका ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपना पहला और अब तक का इकलौता वर्ल्ड कप जीता।

इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे जाकर खेलने से इनकार

2003 वर्ल्ड कप पहली बार अफ्रीकी महाद्वीप में खेला गया, जिसकी मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या ने की थी। इंग्लैंड ने राजनीतिक कारणों से जिम्बाब्वे जाकर खेलने से इनकार कर दिया और अपने अंक गंवा दिए। वहीं न्यूजीलैंड ने मोम्बासा में हुए बम धमाकों के बाद सुरक्षा कारणों से केन्या जाने से मना कर दिया। दोनों टीमों ने मैच शिफ्ट करने की मांग की थी, लेकिन ICC ने इसे खारिज कर दिया। इस वजह से केन्या सेमीफाइनल तक पहुंच गया।

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच का विवाद

2009 टी20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड में खेला गया, लेकिन ब्रिटेन और जिम्बाब्वे के बीच खराब रिश्तों के कारण जिम्बाब्वे को टूर्नामेंट से हटना पड़ा। उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया। 2016 अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश में खेलने से इनकार कर दिया था। उसकी जगह आयरलैंड की टीम ने हिस्सा लिया।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025

वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत ने पाकिस्तान में खेलने से मना कर दिया। इसके बाद हाइब्रिड मॉडल अपनाया गया और भारतीय टीम ने अपने मैच दुबई में खेले। यह मॉडल 2027 तक लागू रहेगा। इन सभी घटनाओं से साफ है कि सुरक्षा का मुद्दा ICC टूर्नामेंटों में पहले भी कई बार बड़ा विवाद बन चुका है और अब एक बार फिर क्रिकेट राजनीति और सुरक्षा के बीच फंसी नजर आ रही है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चीन ओपन में पीवी सिंधु की निराशाजनक हार, चेन यूफेई के खिलाफ 1 घंटे 29 मिनट तक चला मुकाबला

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को चीन ओपन में कड़े मुकाबले के बाद हार का सामना करना पड़ा। दूसरे दौर के मुकाबले में सिंधु ने दुनिया की नंबर-4 खिलाड़ी और घरेलू पसंदीदा चेन यूफेई को कड़ी टक्कर दी, लेकिन आखिरी पलों में चीनी खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

भारत के ऋषिकांत सिंह का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बड़ा कारनामा, पुरुषों के 60KG वेटलिफ्टिंग वर्ग में जीता सिल्वर मेडल

Rishikant Singh: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के चानंबम ऋषिकांत सिंह ने अपने देश का नाम राशन कर दिया है। उन्होंने पुरुषों के 60 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग के फाइनल मुकाबले में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता।

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया का पूरा साथ, ईशान किशन बोले- सोशल मीडिया से दूर रहो, क्रिकेट पर ध्यान दो

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि टीम के सभी सीनियर खिलाड़ी 15 वर्षीय वैभव को छोटे भाई की तरह मानते हैं और हर कदम पर उनका मार्गदर्शन करते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast