Search KhabarFast

Press ESC to close

Bankipur BYElection: बूथ अध्यक्ष से लेकर बांकीपुर के दंगल तक...कौन हैं अभिषेक सिन्हा, PK को देंगे टक्कर

Bankipur BYElection: बूथ अध्यक्ष से लेकर बांकीपुर के दंगल तक...कौन हैं अभिषेक सिन्हा, PK को देंगे टक्कर

Bankipur BYElection: बिहार की सबसे चर्चित विधानसभा सीटों में शामिल बांकीपुर उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा ने लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे अभिषेक सिन्हा उर्फ बंटी को बांकीपुर से उतारा है। अभिषेक सिन्हा वर्तमान में बीजेपी युवा मोर्चा, बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

बड़ी बात यह है कि उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बूथ अध्यक्ष के तौर पर की थी और अब पार्टी ने उन्हें राजधानी पटना की हाईप्रोफाइल बांकीपुर सीट से टिकट थमा दिया है। बता दें, अभिषेक सिन्हा बंटी कायस्थ समाज से नाता रखते हैं।

अभिषेक सिन्हा का राजनीतिक करियर

अभिषेक सिन्हा पिछले करीब 27 वर्षों से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने पार्टी में सबसे निचले स्तर यानी बूथ अध्यक्ष के रूप काम करना शुरू किया था। इसके बाद पार्टी में लगातार जिम्मेदारियां निभाते हुए मंडल मंत्री, मंडल महामंत्री, पटना महानगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष और अब प्रदेश युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष तक सफर तक किए। संगठन में उनकी सक्रियता और लंबे अनुभव को देखते हुए पार्टी आलाकमान ने उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। बता दें, बांकीपुर सीट पर अभिषेक सिन्हा का मुकाबला राजद की रेखा गुप्ता और जनसुराज के प्रशांत किशोर से होने जा रहा है।  

Also read: BPSC में सारण की बेटी का कमाल, अंकिता कुमारी बनीं SDM

अभिषेक सिन्हा ने भाजपा में अलग-अलग स्तर पर काम किया है। वह भाजपा पटना महानगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा मंडल मंत्री और महामंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। वर्तमान में वह भाजपा युवा मोर्चा, बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। संगठन के कार्यक्रमों और चुनावी अभियानों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News:धामी सरकार का विकास कार्य पर जोर, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक सचिव आवास ने की समीक्षा

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार ने आवास विभाग से संबंधित राज्य के सभी प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष व सचिवों के साथ ही अन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं और और प्राधिकरण द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक

Uttrakhand News:धामी सरकार की बागेश्वर को बड़ी सौगात, पहाड़ की पहचान से सजेगा राज्य अतिथि गृह

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर राज्य में सरकारी परिसंपत्तियों के विकास और निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं उपयोगिता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को सचिव राज्य संपत्ति एवं आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने बागेश्वर में प्रस्तावित राज्य अतिथि गृह के निर्माण कार्य की समीक्षा की।

Uttarakjand News: बड़कोट महाविद्यालय को PG स्तर तक उच्चीकृत करने की मांग, ABVP प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उच्च शिक्षा मंत्री ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

Uttarakjand News: देहरादून। राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट टटाऊ को स्नातकोत्तर (PG) स्तर तक उच्चीकृत करने सहित छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर एबीवीपी एवं छात्र संघ पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast