
नई दिल्ली: पहले के समय में मोबाइल फोन का इस्तेमाल केवल एक दुसरे से बात करने के लिए किया जाता था लेकिन आज के आधुनिक समय में यह लोगों के जिंदगी में एक अहम हिस्सा बन चुका है। जहां एक तरफ हम अपने ज्यादातर कामों को मोबाइल के जरिए निपटा लेते है।वहीं दूसरी ओर ये फोन कई बार खतरनाक भी साबित हो जाता है। कई तरह के कामो के लिए लोग अपने फोन में एप रखते है जिस से उनका काम और आसान हो जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि आपके फोन में कुछ ऐसे भी एप हो सकते है जो मिनटों में अपके बैंक अकाउंट को खाली कर सकती है। इसही के साथ आज हम आपको कुछ ऐसे सावधानियां बताने वाले है जिससे आप आने वाले खतरे को भाप सकते है।
इस तरह के एप से सावधान:-
मोबाइल में अगर आपको कुछ भी करना है, तो इसके लिए एप जरूरी होते हैं। लोग कई तरह के एप अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर लेते हैं। लेकिन अपको ध्यान देना है कि एप के नाम की स्पेलिंग कैसे लिखी है। दरअसल, जो एप फर्जी होते है उनके एप के नाम की स्पेलिंग अगर आप गौर से देखेंगे तो आपको उसमें कुछ न कुछ अक्षर गलत लिखा हुआ या आगे पीछे लिखा हुआ मिलेगा। इसे आप गौर से देखकर ही जान सकते है। आपके मोबाइल में क्या कोई ऐसी एप है, जिसे चलाने पर या जिसके कारण आपके मोबाइल की बैटरी जल्दी-जल्दी खत्म होने लगती है। अगर ऐसा है तो इस एप को मोबाइल से हटाना ही बेहतर विकल्प है। ये एप फर्जी होते हैं और ये आपकी बैंकिंग जानकारी चुराकर आपको ठगने का काम करते हैं।
हम जब भी कोई एप मोबाइल में इंस्टॉल करते हैं, तो इनमें से कुछ एप हमसे परमिशन मांगती है। इसमें आपको ध्यान देना है कि ये एप क्या परमिशन मांग रही है और आप ये देना चाहते हैं या नहीं। अगर कोई एप बैंकिंग एप नहीं है और बावजूद इसके वो आपकी बैंक एप की परमिशन आदि मांग रही है। तो इसे तुरंत हटा दें।
Leave a comment