Bangladesh Violence: हिन्दुओं पर अत्याचार बंद करो वरना...", शुभेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश को दी वॉर्निंग

Violence On Hindu In Bangladesh: बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार ने सब्र का बांध तोड़ दिया है। भारत के अलाव दुनियाभर के नेताओं को बांग्लादेश को नसीहत दी है। अमेरिकी और ब्रिटेन के सांसद ने बांग्लादेश को हालात सुधारने को कहा है। वहीं, कोलकाता के डॉक्टर ने तो बांग्लादेशी मरीजों का इलाज करन से मना कर दिया है। इसी बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश सरकार को चेतावनी दे दी है।
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अगर बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार नहीं रोका गया, तो बंगाल की जमीनी सीमा से बांग्लादेश को निर्यात पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में व्यापार में चरणबद्ध तरीके से रोक लगाया जाएगा। जिससे बांग्लादेश भारत से जरूरी वस्तुओं पर निर्भर होगा। ये बाते शुभेंदु अधिकारी ने पेट्रापोल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक विरोध सभा को संबोधित करते हुए कही।
सीमा पर लगा दिया गया था रोक
इससे पहले हिन्दुओं पर अत्याचार के विरोध में पेट्रोपोल सीमा पर सोमवार यानी 2 दिसंबर को व्यापार 24 घंटे के लिए रोक दिया गया था। इसके विरोध का आयोजन भारत के कारोबारी संगठनों द्वारा किया गया था। शुभेंदु अधिकारी ने कहा था कि यह 24 घंटे की शुरुआत है। अगर अगले हफ्ते तक हिन्दुओं और उनके धार्मिक स्थल पर हमले नही रुके, तो पांच दिनों तक व्यापार पर प्रतिबंध लगाएंगे। नए साल के बाद हम अनिश्चितकाल के लिए व्यापार रोक देंगे।
आत्मसमर्पण पर करेंगे मजबूर
यह विरोध कार्यक्रम इस्कॉन से जुड़े पूर्व पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी और बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में हुआ। अधिकारी ने कहा कि भारत सिर्फ एक देश नहीं है। यह पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अगर वे हमारे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते हैं, तो हम बांग्लादेश के रजाकारों के नए बेटों को 1971 की तरह आत्मसमर्पण करने पर मजबूर करेंगे। तब हमने पाकिस्तानी सेना को घुटने टेकने पर मजबूर किया था।
Leave a comment