
8 people have died in the avalanche : ऑस्ट्रिया में हुए हिमस्खलन में 8लोगों की मौत हो गई है। इससे पहले (शनिवार) पश्चिमी ऑस्ट्रिया में हिमस्खलन से एक व्यक्ति की मौत हुई थी और चार अन्य घायल हो गए थे। बता दें कि इसहिमस्खलन में सात स्कीयर भी शामिल है।
हिमस्खलन में 8 लोगों की मौत
जानकारी के अनुसार, तेज हवा और जबदस्त बर्फबारी की वजह से हिमस्खलन का खतरा अधिक बढ़ गया है। इससे ऑस्ट्रिया में 8 लोगों की मौत हो गई। साथ ही विएना में स्कूल की छुट्टियों के दौरान स्की रिसॉर्ट भर गए। इस पर अधिकारियों का कहा है कि हवा और बर्फबारी के कारण हिमस्खलन का खतरा अधिक है।
बता दें कि पश्चिमी ऑस्ट्रिया में शनिवार को एक हिमस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 4अन्य घायल हो गए। वहीं इसके एक दिन बाद रविवार को भारी बर्फबारी के कारण सात स्कीयर मारे गए। इसके बाद असामान्य रूप से खतरनाक स्थिति बन गई।
पिछले साल भी हुआ था हिमस्खलन
इससे पहले भी यानी पिछले साल यहां क्रिसमस के मौके पर हिमस्खलन हुआ था। इस दौरान 10लोग लापता हो गए थे। इन्हें खोजने के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया था। इसमें कम से कम 200लोग, सात हेलीकॉप्टर और हिमस्खलन कुत्ते शामिल थे। इस दौरान चार घायल मिले। वहीं, छह अन्य लोग बाद में पाए गए।
Leave a comment