
Auto Expo 2025: भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025, देश का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल इवेंट, 17जनवरी से शुरू हो रहा है। अगर आप नई और लक्ज़री गाड़ियों का कलेक्शन देखने के शौकीन हैं, तो यह एक्सपो आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। यहां ऑडी, मर्सिडीज और अन्य बड़े ब्रांड्स के लेटेस्ट मॉडल देखने को मिलेंगे।
तीन जगहों पर होगा आयोजन
यह मेगा ऑटो एक्सपो हर दो साल में एक बार आयोजित किया जाता है। इस बार इसे तीन स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है:
-भारत मंडपम, प्रगति मैदान, दिल्ली
-यशोभूमि, द्वारका, दिल्ली
-इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा
हर जगह पर गाड़ियों और नई तकनीक का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
एंट्री के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी
ऑटो एक्सपो में एंट्री के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। हर वेन्यू और दिन के लिए अलग-अलग रजिस्ट्रेशन करना होगा।
-रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.bharat-mobility.com पर जाएं।
-जरूरी जानकारी भरें।
-रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर आपके ईमेल पर डिटेल्स और QR कोड भेजा जाएगा।
ध्यान रखें, बिना रजिस्ट्रेशन एंट्री नहीं मिलेगी। अच्छी बात यह है कि रजिस्ट्रेशन पूरी तरह फ्री है।
इवेंट की तारीखें
यह एक्सपो 17जनवरी से 22जनवरी 2025तक चलेगा।
- 17जनवरी को मीडिया के लिए।
- 18जनवरी को डीलरों और व्यापारिक प्रतिनिधियों के लिए।
- आम जनता के लिए एंट्री 19जनवरी से 22जनवरी तक होगी।
लॉन्च होंगी खास गाड़ियां
इस इवेंट में कई नई कारों की लॉन्चिंग होगी, जैसे:
- मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार Maruti eVitara
- हुंडई की इलेक्ट्रिक SUV Hyundai Creta EV
- एमजी मोटर और BYD की नई कारें।
- हीरो, बजाज और टीवीएस के 2-व्हीलर सेगमेंट की लेटेस्ट पेशकश।
टेक्नोलॉजी और गाड़ियों का जलवा
यह एक्सपो केवल नई गाड़ियों का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि यह भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की तकनीकी प्रगति को भी दर्शाता है। यह इवेंट गाड़ियों के दीवानों के लिए एक यादगार अनुभव बन सकता है।अब बिना देरी के रजिस्ट्रेशन करें और इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनें!
Leave a comment