
नई दिल्ली: हमारे दिनचर्रा की जिंदगी में तीन समय का खाना बनाया जाता है। हालांकि मां के हाथ के खाने से अच्छा लोगों को बाहर का लगता है। बाहर के खाने का एक कारण आलस भी है। लेकिन मां को जब बोलो यानी आधी रात के समय में खाना बनाने के लिए बोला जाएं तो मना नहीं करेंगी। लेकिन दुनिया में एक ऐसी भी मां है जिसने रोजाना खाना ना बनाना पड़े। इसके लिए अपने बच्चों और परिवार के लिए 8 महीने का खाना बनाकर रख दिया है। हालांकि आपको ये बात सुनकर हैरानी हुई होगी लेकिन ये सच है।
महिला ऑस्ट्रेलियन की रहने वाली बताई जा रही है। महिला ने अपने परिवार के खाने का मैनेजमेंट इस तरह किया है जो पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है। हर कोई इस महिला के बारे में जाने की इच्छुक है। दरअसल केल्से शॉ की महिला ने अपने परिवार के लिए 8 महीने का खाना इकट्ठे बनाकर स्टोर कर देती है। ये करीब 426 पोर्शन खाना होता है। बताय जा रहा है कि 30 साल की ऑस्ट्रेलियन महिला ने जब अमेरिका में शिफ्ट हुई, तो उसने अपने परिवार के लिए खाना प्रिज़र्व करना शुरू कर दिया। अब वो 426 पोर्शन मील एक साथ ही बना लेती हैं और अगले 8 महीने के लिए बिल्कुल फ्री होती हैं।
आमतौर पर लोग हफ्ते या फिर कुछ दिनों के लिए खाने की व्यवस्था रखते हैं लेकिन शॉ के किचन में पहले से बना खाना, कैंड फ्रेश वेजिटेबल रखी हुई होती हैं। जब भी उनके परिवार को चाहिए वे खाना खा सकते हैं। वहीं अमेरिका के इंडियाना में शिफ्ट होने के बाद शॉ ने ये प्रैक्टिस शुरू की। वे अपनी ज़िंदगी में आराम चाहती थीं, इसलिए उन्होंने खाना प्रिज़र्व करने की तकनीक सीखी. वे हर दिन 2 घंटे इसे सीखने में लगाती थीं। इसके लिए उन्होंने किताबें पढ़ी और यूट्यूब पर वीडियो देखे। उनकी प्रिज़र्वेशन की कला ने उन्हें महामारी के दौरान काफी मदद दी। जब दुनिया खाने-पीने की चीज़ें समेट रही थी, तब शॉ आराम से बैठी थीं क्योंकि उन्होंने पहले ही खाना स्टोर कर रखा था।
Leave a comment