सावधान! कहीं आप भी तो नहीं हैं जापानी एंसेफिलाइटिस वायरस के शिकार? ये हैं लक्षण

सावधान! कहीं आप भी तो नहीं हैं जापानी एंसेफिलाइटिस वायरस के शिकार? ये हैं लक्षण

जापानी एंसेफिलाइटिस में असम का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है।बता दें जून-जुलाई के महीनों में इस बीमारी के 424 मामले सामने आए हैं, जिसकी वजह से 29 लोगों की मौत हो गई। यह बीमारी मच्छरों के काटने से फैलती है और दिमाग में सूजन पैदा करती है। जिससे स्थिति चिंताजनक हो गई है। 
 
ये है जापानी एंसेफिलाइटिस के लक्षण
 
इस बीमारी के लक्षण शुरुआत में हल्के हो सकते हैं, लेकिन कुछ दिनों में ये गंभीर रूप ले सकते हैं। अचानक बहुत तेज बुखार आना।सिर में तेज दर्द महसूस होना। कभी-कभी दिमाग में सूजन की वजह से बेहोशी, दौरे या बोलने-समझने में दिक्कत हो सकती है। ये लक्षण शुरुआत में मामूली लग सकते हैं, लेकिन जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती है, ये गंभीर हो सकते हैं और मरीज की जान को खतरा हो सकता है। 
 
क्या है जापानी एंसेफिलाइटिस?
 
यह एक बेहद खतरनाक बीमारी है जो मच्छरों के काटने से फैलती है। यह बीमारी जापानी एंसेफिलाइटिस वायरस से होती है, जो एशिया के कई हिस्सों में पाया जाता है। जब मच्छर इस वायरस से संक्रमित हो जाते हैं और फिर किसी इंसान को काटते हैं, तो यह वायरस उस इंसान के शरीर में चला जाता है और उसे बीमार कर देता है। 

Leave a comment