
Stock Markets: शेयर बाजारों में हफ्ते की शुरुआत होते ही गिरावट देखने को मिली। सोमवार, 15 दिसंबर को विदेशी बाजारों जापान और हांगकांग साउथ कोरिया इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी नजर आ रहा है। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स गिरावट के साथ रेड जोन में खुला। वहीं, बीएसई लार्ज कैप में शामिल 30 में से 28 शेयर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं।
सेंसेक्स-निफ्टी का हाल
सोमवार को शेयर मार्केट कारोबार शुरू होने पर बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपने पिछले बंद 85,267 की तुलना में तेजी से गिरावट के साथ 84,891.75 पर खुला। वहीं, निफ्टी का हाल भी सनसेक्स के जैसा ही नजर आया। एनएसई का ये इंडेक्स शुक्रवार, 12 दिसंबर को 26,046.95 पर क्लोज हुआ था, लेकिन सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ये तेज गिरावट लेकर 25,930.05 पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 390 अंक की गिरावट लेकर 84,860 के लेवल पर कारोबार कर रहा। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स 145 अंक टूटकर 25,910 पर ट्रेड करता हुआ दिखाई दिया।
अमेरिकी शेयर बाजार में भी गिरावट
ये गिरावट न सिर्फ एशियाई बाजार, बल्कि अमेरिकी शेयर बाजार में भी गिरावट देखने को मिल रहा है। बीते कारोबारी दिन जहां डाउ फ्यूचर्स 115 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ, तो वहीं Dow Jones 245 अंक की गिरावट लेकर 48,479.04 के लेवल पर बंद हुआ। इसके अलावा S&P Index भी 1.06 प्रतिशत या 73.11 अंक फिसलकर 6,848.89 पर क्लोज हुआ था।
एशियाई बाजारों को हुआ बुरा हाल
एशियाई बाजारों में जापान से लेकर कोरिया तक गिरावट देखी जा रही है। Japan Nikkei Index सोमवार को शुरुआती कारोबार में ही 1.50 प्रतिशत या 745 अंकों की बड़ी गिरावट लेकर 50,092.10 पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा हांगकांग का Hang Seng 235 अंकों की गिरावट के साथ 25,741 पर कारोबार करता दिखाई दिया। वहीं, अन्य एशियाई बाजारों की बात करें, तो साउथ कोरिया का Kospi Index 1.61 प्रतिशत या 68 अंक से गिरकर 4,099 पर ट्रेड करता नजर आया। इससे पहले खुलने के साथ ही ये 2 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट नजर आया। ऑस्ट्रेलिया में S&P/ASX 200 इंडेक्स करीब 0.66 प्रतिशत गिर गया।
Leave a comment