
नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर की हत्या में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे है। हत्या में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं सिंगर की हत्या के बाद बॉलीवुड के एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। धमकी सलमान खान के पिता को जॉगिंग के समय मिली थी। इस मामले में एक खुलासा हुआ है कि सलमान खान को पब्लिसिटी की वजह से जान से मारने की धमकी दी थी। इसका खुलासा कुछ दिन पहले गिरफ्तार महाकाल ने किया है जो बिश्नोई गैंग का सदस्य है।
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले महाकाल को पुणे पुलिस ने मूसेवाला की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि महाकाल भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा है। महाकाल सीधा तौर पर हत्या में शामिल महीं था, लेकिन महाकाल को एक हफ्ते पहले ही पता चल गया था। पुलिस द्वारा एक ओर खुलासा हुआ है कि हत्या में शामिल बिश्नोई गैंग के सदस्य ने आपस में बातचीत करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। मुंबई पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि बिश्नोई गैंग के तीन गुर्गों ने ही सलमान खान और उनके पिता को धमकी भरा लेटर भेजा था. ये विक्रम बराड़ का प्लान था ताकि उनसे पैसे वसूले जा सकें।
गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्या की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्ड़ी बराड़ ने ली थी। वहीं लॉरेंस ने इस हत्या में हाथ होने से इंकार कर दिया था। हालांकि बिश्नोई ने पुछताछ में बताया था कि मूसेवाला की हत्या विक्की मिड्डूखेड़ा की वजह से ही की गई है।
Leave a comment