
नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है,जिसमें दिल्ली पुलिस ने आतंकवादियों की नापाक साजिश को नाकाम कर दिया गया है। वहीं दिल्ली पुलिस के द्वारा हथियार तस्करों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया गाया है, जिसमें भारी मात्रा में कारतूस औऱ गोला-बारूद बरामद किए गए है।
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने गोला-बारूद की तस्करी में शामिल एक गिरोह का भांडाफोड़ कर दिया है। इस ऑपरेशन में पुलिस ने कुल 6 तस्करों को अब तक गिरफ्तार किया है। वहीं इन तस्करों के पास से अब तक करीब 2 हजार कारतूस सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिरकार इतनी भारी मात्रा में इन गोला-बारूद को कहां पहुंचाया जा रहा है। वही क्या इसके पीछे किसी हमले की साजिश थी। अगर ऐसा कुछ है तो इसका सरगनाकौन है,इन सभी सवालों पर पुलिस की टीम जांच और पूछताछ कर रही है।
हालांकि IB ने आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ है। इसके अलावा जैश और लश्कर के खतरे को देखते हुए दिल्ली पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए जा चुके है। बता दें कि,इससे पहले भी सुरक्षा एजेंसियों ने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त से पहले ड्रोन का उपयोग करके राजधानी दिल्ली में संभावित आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया है।इसके अलावा आईबी ने अपने अलर्ट ने दिल्ली पुलिस को निर्देश जारी करते हुए कहा कि 15 अगस्त को आयोजन स्थल पर प्रवेश के नियमों में सख्ती बरती जाए।
आईबी ने हाल ही में उदयपुर और अमरावती में हुईं घटनाओं का जिक्र करते हुए निर्देश दिए हैं कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर रेडिकल ग्रुप और उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। आपको बता दें कि इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने पाकिस्तान स्थित आतंकी समूहों द्वारा 'ड्रोन जिहाद' को लेकर दिल्ली पुलिस को अलर्ट किया है।अलर्ट के अनुसार, आतंकवादी समूह 15 अगस्त से पहले स्वतंत्रता दिवस समारोह को बाधित करने के लिए दिल्ली में हमले करने के लिए विस्फोटक से भरे ड्रोन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Leave a comment