
भले ही रश्मि देसाई बिग बॉस 13के गेम में कमजोर नजर आ रही हो लेकिन अरहान खान की वजह से वह आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं।
अरहान खान के खुलासे के बाद से ही हर किसी की निगाहें रश्मि देसाई पर ही टिकी हुई हैं सब ये जानना चाहते हैं कि, अरहान खान का झूठ सामने आने के बाद अब रश्मि देसाई क्या फैसला लेंगी। वहीं बीते दिन भी रश्मि देसाई अरहान खान के सामने नाराजगी जताती नजर आई थीं। इस दौरान टीवी की ये हसीना फूट फूट कर रोई। रश्मि देसाई की हालत देखकर फैंस मान रहे हैं कि, रश्मि देसाई अरहान को फिलहाल तो माफ करने के मूड में बिल्कुल नहीं है।
इस बीच इन दोनों से जुड़ी एक ऐसी खबर हमारे हाथ लगी है जिसको सुनकर रश्मि देसाई के फैंस खुशी से झूम उठेंगे। ताजा मिल रही जानकारी की माने तो रश्मि देसाई अरहान के साथ बिग बॉस में शादी रचा सकती है।
रिपोर्ट्स की माने तो बिग बॉस 13 के मेकर्स ने हाल ही में रश्मि देसाई और अरहान खान को शादी करने का ऑफर दिया है। बताया जा रहा है कि, मेकर्स चाहते हैं कि, दोनों 2 हफ्तों के भीतर ही घर में शादी कर लें।

Leave a comment