सुबह उठने के बाद चाय या कॉफी नहीं बल्कि इस फल का करें सेवन, होंगे चमत्कारी फायदे

सुबह उठने के बाद चाय या कॉफी नहीं बल्कि इस फल का करें सेवन, होंगे चमत्कारी फायदे

नई दिल्लीज्यादातर लोग अपने दिन की शुरूआत चाय या कॉफी के साथ करते है। लोगों को ऐसा लगता है कि वो चाय या कॉफी का सेवन कर के अपने नींद औऱ आलस को भगाते है। लेकिन क्या आपको पता है कि आपकी यह आदत आपको कितना नुकसान पहुंचाती है? इसकी जगह आप हेल्दी फूड का सेवन कर सकते है, जिससे आपको ढ़ेड सारे फायदे मिल सकते है।

सुबह उठते ही खाएं 1 सेब

ये कहावत तो आपने सुनी होगी 'An apple a day keeps the doctor away' यानि रोजाना एक सेब खाने से आप डॉक्टर के पास जाने से बच सकते हैं। रोजाना सेब खाने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है और इससे कई फायदे मिलते हैं यही वजह है कि डॉक्टर्स रोज सेब खाने की सलाह देते हैं।

सेब के फायदे

पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक सेब को फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर माना जाता है, ये सभी हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। सेब में एंटीऑक्सिडेंट भी पाए जाते हैं जो मुक्त कणों को बेअसर करके शरीर की कोशिकाओं को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आवश्यक होते हैं। शरीर में मुक्त कणों की मात्रा बढ़ जाने से कैंसर और मधुमेह सहित कई अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

एक मध्यम आकार के सेब (करीब 182 ग्राम) से कई प्रकार के पोषक तत्व जैसे कैलोरी (95), कार्ब्स (25 ग्राम), फाइबर (4 ग्राम) विटामिन सी (दैनिक आवश्यकता का 14 प्रतिशत), पोटेशियम (दैनिक आवश्यकता का 6 प्रतिशत) और विटामिन-के (दैनिक आवश्यकता का 5 प्रतिशत) प्राप्त किया जा सकता है।

इस तरह खाएं सेब

सेब आपको कैफीन के सेवन से बचाता है। इसमें नेचुरल शुगर होती है जो आपको सुबह जगाती है और दिनभर एनर्जी देती है। सेब में बहुत फाइबर होता है जो आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। अगर आपको ऐसे ही सेब खाना पसंद नहीं है तो आप स्मूदी या सलाद के रूप में सेब खा सकते हैं। आप सेब का फ्रेश जूस पी सकते हैं, लेकिन सबसे अच्छा होगा अगर आप ऐसे ही सेब खाएं. इससे आपकी स्किन पर भी फर्क नज़र आएगा।

Leave a comment