
Cruelty Against Girl In Jharkhand: झारखंड से एक बार फिर दिल को झकझोंर देने वाली खबर सामने आई है। झारखंड के गोड्डा जिले के सुंदर पहाड़ी थाना क्षेत्र के तरसिया गांव की घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहां एक समुदाय के लड़के ने आदिवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। अनवर नामक शख्स ने इस बीभत्स घटना को अंजाम दिया है।
किशोरी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि दूसरे समुदाय का एक लड़का उनकी लड़की को उठाकर ले गया और रेप कर हत्या कर डाली। घटना की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मालमे की जांच कर रही है। फिलहाल किशोरी के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
किशोरी के परिवारवालों का गंभीर आरोप
घटना को लेकर किशोरी की मां ने बताया कि दूसरे समुदाय के अनवर अंसारी ने मेरी बेटी को जबरदस्ती अपने घऱ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर हत्या कर डाली। उन्होंने कहा कि दोनों कुछ दिनों से साथ थे। फोन पर बात करते थे लेकिन, मेरी बेटी उसके साथ रहना नहीं चाहती थी। वह अपने जाति के लड़के के साथ शादी करना चाहती थी। पीड़िता की मां ने कहा कि 30 जनवरी यानी गुरुवार को अनवर ने मेरी बेटी को जबरदस्ती अपने घऱ ले गया और रेप कर हत्या कर दी।
पूरे इलाके में तनाव
अब किशोरी के साथ साथ दुष्कर्म के बाद हत्या से पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। आसपास के लोगों ने घटना को लेकर आक्रोश जाहर किया है। हालांकि पुलिस घटना को लेकर स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। गोड्डा से भाजपा सांसद ने इस मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र की यह घटना है। झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठी भर गया है। बांग्लादेशी घुसपैठी लड़कियों के साथ जबरन शादी और बलात्कार की घटना को अंजाम देता है।
Leave a comment