
नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच यूद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देशों के बीतचीत का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। लेकिन इसका कोई परिणाम नहीं निकल रहा है। युद्ध और भी गंभीर होता जा रहा है। इस बीच अमेरिकी मीडिया के मुताबिक ईरान और उत्तर कोरिया को पीछे छोड़ते हुए रूस दुनिया का सबसे ज्यादा प्रतिबंध झेलने वाला देश बन गया है। इसी बीच साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ऐलान किया है कि उनका देश रूस से तेल और गैस का आयात नहीं करेगा।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हम इस प्रतिबंध के साथ आगे बढ़ रहे हैं, यह समझते हुए कि हमारे कई यूरोपीय सहयोगी और भागीदार हमसे जुड़ने की स्थिति में न हो। हम रूस के गैस, तेल और ऊर्जा के सभी आयातों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। कई कंपनियों ने रूस में अपना कामकाज बंद कर दिया है। प्रतिबंधों से रूस की अर्थव्यवस्था लचर हुई है। उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन के विस्थापित हुए नागरिकों की मदद करेंगे। हम यूक्रेन के शरणार्थियों की जिम्मेदारी लेंगे।
जो बाइडेन के बाद अब ब्रिटेन की सरकार ने भी ऐलान किया है कि रूस से तेल आयात 2022 यानी इस साल के अंत तक बंद कर दिया जाएगा।
Leave a comment