
नई दिल्ली: सिद्धू मूसे वाला की हत्या के मामले में हर दिन एक नए किरेदार की एंट्री हो रही है। इस बार सचिन बिश्नाई नाम के व्यकित ने मूसे वाला की मौत की जिम्मेदारी ली है। वह खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भांजा बता है। इसके साथ ही उसने कई खुलासे किए है। साथ ही अभी बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि यह व्यक्ति सच में लॉरेंस बिश्नोई भांजा है या नहीं।
सचिन बिश्नोई नाम के एक व्यकित ने निजी समाचार चैनल से फोन पर बात करते हुए कहा कि विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए उसने ही सिद्धू मूसवाला की हत्या की है। यह कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं था और न ही अपनी ताकत दिखाने के लिए किया गया है। उसने कहा कि मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में सिद्धू मूसेवाला का नाम आया था। कौशल गैंग के शूटरों ने पुलिस के आगे कबूल किया था कि मिड्डूखेड़ा के कातिलों को सिद्धू मूसेवाला ने मदद की थी। उन्हें रहने की जगह उपलब्ध कराई थी और उन्हें पैसों से भी मदद की थी। उसने आगे कहा कि दिल्ली पुलिस ने भी इस मामले में सिद्धू मूसेवाला का नाम लिया था, लेकिन पंजाब पुलिस ने जब सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो हमें खुद कार्रवाई करनी पड़ी।
सचिन बिश्नोई ने कि हमारा मकसद सिर्फ बदला लेना था। मूसेवाला की हत्या कर विक्की मिड्डूखेड़ा और गुरलाल बराड़ की हत्या का बदला ले लिया है। मूसेवाला की हत्या में अत्याधुनिक हथियारों के उपयोग के बारे में सचिन बिश्नोई ने दावा किया कि उनके पास इनसे भी बड़े हथियार हैं और ऐसे हथियार भी हैं, जो आम लोगों ने हॉलीवुड की फिल्मों में देखे होंगे।
Leave a comment