
नई दिल्ली: सिद्धू मूसेवाल हत्याकांड मामले के आरोपी लॉरेंस बिश्नोई को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया है। बिश्नोई की पांच दिन की हिरासत आज समाप्त हो रही है। इसको देखते हुए भारी सुरक्षा के बीच पुलिस ने उसे पटियाला हाउस पेश किया गया है। जहां उसे 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।
पुलिस की पूछताछ के दौरान बिश्नोई ने कई बड़े खुलासे किए है। दिल्ली पुलिस की ओर से बताया गया कि सिद्धू का हत्या सोची-समझी साजिश थी। पूरी प्लानिंग के साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं मूसेवाला की हत्या में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी सिधेश हीरामन कांबेल उर्फ सौरभ महाकाल को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सिधेश हीरामन कांबेल उर्फ सौरभ महाकाल पुरी वारदात का हिस्सा रहा है। इसके वजह से पुलिस ने उसकी कस्टडी बढ़ाने की मांग की थी।
गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्या की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्ड़ी बराड़ ने ली थी। वहीं लॉरेंस ने इस हत्या में हाथ होने से इंकार कर दिया था। हालांकि बिश्नोई ने पुछताछ में बताया था कि मूसेवाला की हत्या विक्की मिड्डूखेड़ा की वजह से ही की गई है।
Leave a comment