इस गंभीर बीमारी के कारण बार-बार बढ़ जाता है अनंत अंबानी का वजन, अरबो खर्च करने पर भी नही हो पाया इलाज

इस गंभीर बीमारी के कारण बार-बार बढ़ जाता है अनंत अंबानी का वजन, अरबो खर्च करने पर भी नही हो पाया इलाज

Anant  Ambani: अनंत अंबानी ने 18 महीने में 108 किलो वजन कम किया था, लेकिन अचानक से फिर से उनका वजन बढ़ गया। इस पूरे मामले पर जब नीता अंबानी से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि अनंत गंभीर दमा के मरीज थे, जिसके कारण उन्हें स्टेरॉयड खिलाने पड़े और उनका वजन बढ़ गया। भारत और एशिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।वहीं अनंत अंबानी की लाइफस्टाइल के बारे में हर जगह चर्चा हो रही है। उनकी बीमारी और बढ़ते वजन के संबंध में फैन्स अक्सर सर्च करते रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंत पहले 208 किलो के थे, लेकिन उन्होंने वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन के कारण अपना वजन काफी कंट्रोल किया।

अनंत से जुड़ी हेल्थ इश्यू

खबर के अनुसार, नीता अंबानी ने साल 2017 में एक इंटरव्यू में बताया कि अनंत एक गंभीर दमा मरीज के थे। जिसकी वजह से उन्हें बहुत सारा स्टेरॉयड देना पड़ा था और अनंत का वजन बढ़ गया था। अनंत का वजन 208 किलो था लेकिन उसके बाद 2016 में वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेंशन करके सबको हैरान कर दिया था।

वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज करें

वेट लॉस करने के लिए अनंत रोजाना 5-6 घंटे एक्सरसाइज करते हैं। इसके साथ वह हर रोज 21 किमी पैदल चलते हैं।

वजन कम करने के लिए स्वस्थ आहार

वेट लॉस करने के लिए जीरो-शुगर, हाई प्रोटीन और कम फैट वाले लो-कार्ब डाइट पर अनंत चले गए। उनके डाइट में ताज़ी हरी सब्जियां, दालें, अंकुरित अनाज, दालें और डेयरी उत्पाद जैसे पनीर और दूध शामिल थे। इसके साथ अनंत ने सभी जंक फूड्स को छोड़ दिया था।

फिर से बढ़ा वजन का अनंत अंबानी

2020में राधिका मर्चेंट के जन्मदिन समारोह से लीक हुए वीडियो फुटेज में नेटिज़न्स ने देखा कि अनंत का वजन फिर से बढ़ गया है। दिसंबर 2022 में ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों का स्वागत करने के वीडियो में भी अनंत का वजन फिर से बढ़ता हुआ देखा गया। इसके अलावा अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई हुई थी जिसमें फोटो में देखा जा सकता है कि अनंत का वजन काफी बढ़ गया है।

Leave a comment