फ्रांस में बेकाबू कार ने लोगों को रौंदा, 10 की गई जान; क्रिसमस से पहले मचा हड़कंप

फ्रांस में बेकाबू कार ने लोगों को रौंदा, 10 की गई जान; क्रिसमस से पहले मचा हड़कंप

10 People Dies In France: क्रिसमस से पहले फ्रांस में बड़ी दुर्घटना हुई है। फ्रांस के ग्वाडेलूप में एक बेकाबू कार भीड़ में घुस गई और लोगों को रौंद दिया। यह हादसा ग्वाडेलप में क्रिसमस बाजार की तैयारी के दौरान हुआ। बताया जा रहा है कि घटना में 10लोगों की जान चली गई और 19लोग घायल हुए हैं।

फ्रांस के अधिकारियों के अनुसार यह घटना स्कोएलचर स्क्वायर पर हुई। जो शहर के टाउन हॉल और चर्च के ठीक सामने स्थित एक व्यस्त पैदल मार्ग है। जहां स्थानीय लोग क्रिसमस की तैयारी कर रहे थे।

हिरासत में कार ड्राइवर

घटना के बाद कार ड्राइवर ने मौके पर आत्मसर्पण कर दिया और उसे हिरासत में ले लिया गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि ड्राइवर को मेडिकल इमरजेंसी हुई होगी लेकिन, अभी तक घटना कैसे हुई इसका खुलासा नहीं हुआ है। वहीं, स्थानीय मेयर ने संकट प्रबंधन टीम को निर्देश दिया है कि पीड़ित परिवारों को सहायता प्रदान करें। मेयर ने इसे भयानक त्रासदी करार दिया और पीड़ित के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना के बाद पुलिस की जांच जारी है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये दुर्घटना थी या जानबूझकर किया गया हमला। बता दें कि ग्वाडेलूप कैरिबियन सागर में स्थित फ्रांस का एक विदेशी क्षेत्र है, जो पर्यटकों के लिए लोकप्रिय है। यह खासकर अपनी समुद्री तटों और बाजारों के लिए जाना जाता है। वहीं, घटना के बाद स्थानीय अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।

पिछले साल भी हुई थी घटना  

यह हादसा जर्मनी के मैग्डेबर्ग में पिछले साल हुई घटना की याद दिला देता है। जहां एक कार क्रिसमस बाजार में भीड़ पर चढ़ गई थी। घटना में दो लोगों की मौत और 68के घायल हुए थे। वहां हमलावर को अरेस्ट किया गया था और जांच में आतंकी मंसूबों का पता चला था। ग्वाडेलूप की घटना पर भी अब नजरें टिकी हैं कि क्या यह महज एक दुर्घटना है या कुछ और है।

 

Leave a comment