
मई दिल्ला: राजधानी दिल्ली में रोजाना ही चोरी खबरें लगातार सामने आ रही है. लाकडॉउन के दौरान चोरों ने आतंक मचा रखा है. पुलिस प्रशासन के लाख कोशिश के बावजूद आपराधिक घटना कम होने का नाम नहीं ले रहे है. दिल्ली में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है. यहां कई महीनों से चोरी की कई वारदातें सामने आई हैं. ताजा घटना के अनुसार,1 जून को पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके से है. दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे डकैत को गिरफ्तार किया है. जो डकैति की घटनाओं को अंजाम देता था.
पश्चिमी दिल्ली के पुलिस आयुक्त उर्विज गोयल ने बताया कि राजौरी गार्डन के पुलिस टीम को एक सक्रिय आरोपी के खिलाफ एक फोन कॉल आई थी.जिसमें शिकायतकर्ता ने कहा कि वह एक ऑटो रिक्शा चालक था और जलेबी चौक, सुल्तानपुरी से एक यात्री को लाया था, जिसने अपने सहयोगी के साथ उसे एकांत क्षेत्र में खींच लिया और उसका गला घोंटकर लूट लिया और जब वह अपने होश में नहीं था तो वह वहां से भागने की कोशिश कर रहा था. हालांकि मदद के लिए मौके पर मौजूद कांस्टेबल सुभाष ने कॉल सुनकर ने तुरंत जवाब दिया, पीड़ित की मदद करने के लिए और लुटेरों को पकड़ने के लिए निकला.
पश्चिमी दिल्ली के पुलिस आयुक्त उर्विज गोयल ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गया जिसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने जांच के दौरान अमन उर्फ गनी को उक्त मामले में गिरफ्तार किया. दिल्ली पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ में उसके सहयोगी की पहचान विकास उर्फ पीके के रूप में हुई.
बता दे कि पश्चिमी दिल्ली के पुलिस आयुक्त उर्विज गोयल के अनुसार अपराध की गंभीरता की पहचान करते हुए. राजौरी गार्डन के एसएचओ की देखरेख में एक समर्पित टीम का गठन किया गया था, इस टीम में पीएसआई निमेश यादव, एचसी संदेश, कांस्टेबलपवन, कांस्टेबल सुभाष,कांस्टेबल विकास शामिल थे. दिल्ली पुलिस का टीम ने गुप्त मुखबिर से आरोपी की जानकारी हासिल कर 48 घंटे के कठिन और कठोर प्रयास करने के बाद टीम अंततः आरोपी को पकड़ने में सफल रही.
दिल्ली पुलिस द्वारा पूछताछ पर पता चला कि आरोपी का नाम अमन उल्फ गन्नी है. आरोपी की उम्र 24 साल है और वह दिल्ली के डबल मंजिला टैगोर गार्डन इलाके का रहने वाला है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि इससे पहले आरोपी मोबाइल स्नेचिंग के दो मामलों में शामिल था. वही आरोपी का सहयोंगी विकास उल्फ पीके की उम्र 27 साल है आरोपी पर पहले से ही हत्या के प्रयास के साथ लूट का एक मामला पहले भी शामिल था.
बता दे कि दिल्ली पुलिस ने दोनो आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपी संक्रिय अपराधी है जो चोरी, डकैती की अपराधों को अंजाम देते है. दिल्ली पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था. और जांच जारी है.
Leave a comment